लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: क्रिकेट जोड़ सकता है भारत-पाक रिश्तों के तार !

By अयाज मेमन | Updated: March 28, 2021 14:05 IST

भारत-पाक द्विपक्षीय खेल शुरू होने की उम्मीद क्यों नहीं की जा सकती. इसके लिए दोनों देशों के राजनेता और शासकों को इस पर सोचने की जरूरत है.

Open in App
ठळक मुद्देखेल रिश्तों की शुरुआत क्रिकेट के जरिए संभव है.इसी के साथ हॉकी, शूटिंग, कुश्ती, मुक्केबाजी के आयोजन भी हो सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो इससे शांति कायम करने में मदद मिलेगी.

पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को लिखे गए पत्र की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई. भारत सरकार के सूत्रों ने इसे सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया है. चर्चा है कि दोनों देशों के बीच की कड़वाहट कुछ कम हुई है. मार्च की शुरुआत में पाकी सेना प्रमुख जनरल कमर अहमद बाजवा के वक्तव्य के अनुसार दोनों देशों को सामान्य रिश्ते बनाने पर सोचना चाहिए. 

सीमा पर शांति का माहौल बनने के तीन सप्ताह बाद का यह बयान आया था. 5-6 वर्षों बाद पिछले एक माह से सीमा पर शांति है. पीएम मोदी द्वारा पाकी प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिखने के बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे का कहना था कि अभी भी आतंकवादी कार्रवाई का केंद्र पाकिस्तान ही है. इन गतिविधियों से दोनों देशों के खेल संबंधों में ही दोस्ती का माहौल बनता नजर आया. 

मार्च की शुरुआत में पाक का सदस्यीय घुड़सवारी दल नोएडा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए वीजा दिया गया था. पाकी खिलाडि़यों को वीजा प्रदान करना महज एक दिखावा नहीं था. पिछले सप्ताह टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऐसाम-उल-हक कुरैशी की 'इंडो-पाक' जोड़ी सात वर्षों बाद कोर्ट पर वापस लौटी. वर्ष 2010 में यह जोड़ी यूएस ओपन के फाइनल में खेली थी. एटीपी टेनिस में बोपन्ना और कुरैशी व्यक्तिगत रूप से खेलते हैं, वह देश की नुमाइंदगी नहीं करते. 

ऐसे में भारत-पाक दोनों देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है. उपमहाद्वीप में क्रिकेट लोकप्रियता के शिखर पर रहने से दोनों देशों के चहेतों की भावनाएं जुड़ी हैं. लिहाजा, इस खेल के जरिए दोनों देशों में खेल के रिश्ते बनाने में मदद मिल सकती है. वर्ष 1961 के बाद से सामान्य रिश्ते बनने में एक दशक इंतजार करना पड़ा. जनता पार्टी की सरकार के बनने के बाद खेल के रिश्ते स्थापित हुए. 

कारगिल युद्ध के चार साल बाद वर्ष 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार ने भारतीय टीम को पाक दौरे के अनुमति दी, जो यादगार साबित हुआ. 2008 में मुंबई में आतंकी हमले के बाद 2012-13 में पाक टीम भारत दौर पर आई. खेल गतिविधियों को सामान्य करने के लिए राजनेताओं को उदारता दिखाने की जरूरत है. जब दोनों देशों में बातचीत होती है, व्यापार होता है तब खेल क्यों नहीं? इससे दोनों देशों की अवाम में संवाद बढ़ता है.

टॅग्स :अयाज मेमनभारतीय क्रिकेट टीमपाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

क्रिकेट'ICC ट्रॉफी चोरी करके लेके आनी है?': बांग्लादेश से 2-1 से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बरसे कामरान अकमल

क्रिकेटBAN vs PAK: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज, तस्किन अहमद ने झटके 4 विकेट, बेकार गया आग़ा का शतक

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े