लाइव न्यूज़ :

Ind vs Aus: भारत को हराने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनाया ये हथियार, टीम इंडिया को इससे रहना होगा सावधान

By अयाज मेमन | Updated: December 19, 2018 09:47 IST

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App

दिग्गजों के पवेलियन लौटने के बाद पर्थ में जीत मुश्किल ही लग रही थी। हनुमा विहारी और ऋष पंत पर पूरा दारोमदार था। दोवों प्रतिभावन हैं, पर अनुभव की कमी के कारण लक्ष्य कठिन ही लग रहा था। वैसा ही हुआ और दोनों के पवेलियन लौटते ही भारतीय पारी सस्ते में निपट गई।

ऑस्ट्रेलिया ने छींटाकशी को बनाया बड़ा हथियार

पर्थ टेस्ट छींटा-कशी के कारण चर्चा में रहा। कोहली और पेन के बीच तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली। हालांकि दोनों ने इसे हल्के में ही लिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की यह पुरानी आदत रही है। वह विरोधियों को इसी तरह उलझाकर रखना चाहते हैं। छींटाकशी के मामले में भारतीयों को ज्यादा अनुभव नहीं है। पहला टेस्ट हारने के बाद संभवत: मेजबानों ने इसे हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया।

ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद वापसी मुश्किल

पहला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट में वाहवाही का दौर चला। लेकिन, दूसरे टेस्ट में वह लय कायम नहीं रख पाए। ऑस्ट्रेलिया में हारने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। पर्थ टेस्ट में भारतीय प्रबंधन विरोधी तेज आक्रमण को लेकर चिंतित था, लेकिन अप्रत्याशित रूप से ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने भारतीयों के लिए परेशानी खड़ी की।

भारत को सुलझाना होगा सलामी बल्लेबाजी का मामला

खराब बल्लेबाजी भारत को ले डूबी। हालांकि टीम के 7 बल्लेबाज कुल 250 से अधिक टेस्ट खेल चुके हैं। इसके ठीक विपरीत ऑस्ट्रेलिया की हालत है। इसके बावजूद वह वापसी करने में सफल रहे। लिहाजा, इस हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया जाना जाहिए। अभी भी सलामी बल्लेबाजों का मसला नहीं सुलझ पाया है। विकल्प के रूप में मयंक अग्रवाल अब उपलब्ध होंगे। लिहाजा अंतिम एकादश के बारे में कुछ भी कह पाना कठिन है। मेरे हिसाब से टीम में कोहली, पुजारा रहाणे, शमी ईशांत, बुमराह का स्थान पक्का है। हनुमा ने भी प्रभावित किया है।

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम 287 के लक्ष्य के सामने चौथी पारी में सिर्फ 140 रनों पर ढेर हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली में 326 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम 283 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 243 रनों का स्कोर खड़ा किया।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीटिम पेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर