लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: इस तरह जीत के ट्रैक पर लौटी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

By एबी डिविलियर्स | Updated: April 24, 2019 16:39 IST

जहां तक मेरी बात है तो मैं बैड लक में अधिक विश्वास नहीं रखता। न तो क्रिकेट के मैदान पर और न ही जिंदगी के किसी भी पल के लिए।

Open in App

हम दुर्भाग्यशाली रहे। एक ऐसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में जिसमें अधिकतर मुकाबले बेहद रोमांचक पड़ाव पर जाकर खत्म हो रहे हों, ऐसा होना स्वाभाविक भी है। जब चीजें गलत दिशा में जा रही हों तब हारने वाली टीमों और निराश समर्थकों को कहने के लिए यही सबसे आसान बात होती है। जहां तक मेरी बात है तो मैं बैड लक में अधिक विश्वास नहीं रखता। न तो क्रिकेट के मैदान पर और न ही जिंदगी के किसी भी पल के लिए।

जैसा कि कई लोगों ने कहा है, आप अपनी किस्मत खुद बनाते हैं। बेशक जीत—हार का अंतर बेहद कम है। आईपीएल के किसी मैच का नतीजा तब निर्धारित होता है जब गेंद बाउंड्री के करीब किसी फील्डर से थोड़ा सा दूर रह जाती है या डायरेक्ट हिट के वक्त बल्लेबाज क्रीज से बाहर रह जाता है। यहां तक कि आंद्रे रसेल और एमएस धोनी जैसे धुरंधर, जिनके लिए प्रति ओवर 20 रन बनाना भी आसान लगता है, कई बार छक्के और आउट होने के अंतर के बीच नतीजे के गलत साइड पर खड़े नजर आते हैं।

वे अन्य की तुलना में अधिक भाग्यशाली नहीं होते, लेकिन वे अधिक प्रतिभाशाली जरूर हैं। शायद भाग्य के बारे में जो सबसे अधिक शब्द कहे जाते हैं, वो मेरे देश के दक्षिण अफ्रीकी गोल्फर गैरी प्लेयर के हैं। जब उनसे कहा गया कि आप खुशिकस्मत हैं कि खिताब जीत सके। उन्होंने अजीबोगरीब जवाब दिया। उन्होंने कहा, जितना अधिक मैं अभ्यास करता हूं, उतनाही खुशिकस्मत होता हूं। वह सौ फीसदी सही थे। खेलों में या सभी जगह आप कड़ी मेहनत, अच्छी तैयारी और उस पर अमल करने के तरीके से अपना भाग्य खुद बनाते हैं।

2019 में फील्डिंग के भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यह वो क्षेत्र है जहां शीर्ष पर चल रही टीम और अन्य टीमों के बीच केवल भाग्य का अंतर नहीं है, बल्कि सामूहिक इच्छाशिक्त, एनर्जी और कुछ कर गुजरने के जज्बे का है। किंग्स इलेवन पंजाब को कैच करने के 42 मौके मिले, जिसमें से उसने 88.10 फीसदी की दर से 37 कैच लपके। सीएसके ने 65 में से 57 कैच पकड़े और इस दौरान उसका प्रतिशत 87.70 फीसदी रहा।

निश्चित रूप से ये एक संयोग नहीं है कि अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज टीमें वही हैं जिनकी फील्डिंग बेहद अच्छी है। आरसीबी में हमें अच्छी तरह पता है कि फील्डिंग के दौरान हमने महज 60 फीसदी की दर से 50 में से 30 कैच लपके हैं। यह स्वीकार किया जाने वाला प्रदर्शन नहीं है। मगर हम इसमें सुधार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि हम बुधवार को बेंगलुरु में किंग्स इलेवन पंजाब की मेजबानी करते हुए इस सुधार को जारी रखेंगे।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरएबी डिविलियर्सविराट कोहलीआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट