लाइव न्यूज़ :

एबीडी का कॉलम: आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दस में से तीन नंबर जैसा किया प्रदर्शन

By एबी डिविलियर्स | Updated: April 5, 2019 17:06 IST

तीन दिनों के अंदर दो घरेलू मैच आरसीबी के लिए एक अवसर है कि वो निराशाजनक प्रदर्शन से बाहर निकलते हुए आईपीएल—2019 में अपनी पहली जीत दर्ज कर वापसी कर सके।

Open in App

तीन दिनों के अंदर दो घरेलू मैच आरसीबी के लिए एक अवसर है कि वो निराशाजनक प्रदर्शन से बाहर निकलते हुए आईपीएल—2019 में अपनी पहली जीत दर्ज कर वापसी कर सके। शुक्रवार को टीम का मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होगा, जबकि रविवार को टीम दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। दोनों टीमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी है और बेहद खतरनाक है। मगर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोलकाता और दिल्ली की टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सहज महसूस न कर सकें।

मेरा यह विचार आपको अजीब लग सकता है कि लेकिन जब जयपुर से हम बेंगलुरु लौट रहे थे तो मैंने हमारी टीम की ओर देखा। ऐसा करने के दौरान वास्तव में यह विश्वास करना मुश्किल था कि हम टूर्नामेंट के अपने शुरुआती चार मैच हार चुके हैं। निश्चित रूप से हमारे पास क्षमता है और जीत की इच्छाशिक्त भी। अब हमारे दस लीग मैच बचे हैं और हमारे पास वापसी का समय है।

कई मौकों पर हम क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर सके। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हमने दस में से तीन नंबर जैसा प्रदर्शन किया। हम मध्य ओवरों में मैच पर पकड़ नहीं बनाए रख सके और जब तुलनात्मक रूप से कम स्कोर का बचाव कर रहे थे तो फील्डरों की गलतियों से मुकाबले पर पकड़ ढीली हो जाने दी। मगर वास्तव में हम कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। मुख्य कोच गैरी कस्टर्न पूरी सकारात्मकता और उर्जा के साथ हमें प्रोत्साहित कर रहे हैं। जोश हाई है और हमें हमारी टीम पर विश्वास है।

हमारे सामने मुख्य चुनौती है। वह है लक्ष्य के साथ बल्लेबाजी करना और अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना ताकि हम कोलकाता और दिल्ली को हरा सकें और अंक तालिका में ऊपर की ओर बढ़ सकें। इसके बाद सब ठीक हो जाएगा। हम घर से बाहर किए गए निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर भी चिंतित हैं, जिसके तहत हालिया 13 में से हमने सिर्फ 4 मैच जीते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और हम इस पर काम कर रहे हैं।

इसके लिए कोई बहाना नहीं है और छिपने की कोई जगह नहीं है। मेरी पत्नी और दो बच्चे इस सप्ताह दक्षिण अफ्रीका से यहां आ गए हैं और वे भारत में कुछ दिन रुकेंगे। जैसा कि इस असाधारण देश में सभी का गर्मजोशी से स्वागत होता है, यह हमें हमारे दूसरे घर जैसा लगता है। पहले भी मेरा परिवार हमारे लिए अच्छा भाग्य लेकर आया है। उम्मीद है कि पूरे आरसीबी परिवार के लिए एक बार फिर ऐसा ही साबित होगा।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरएबी डिविलियर्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?