लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलयर्स का कॉलम: बैटिंग या बॉलिंग नहीं, इस कारण लगातार हार रही है बैंगलोर की टीम

By एबी डिविलियर्स | Updated: April 9, 2019 16:49 IST

आईपीएल—2019 में आरसीबी को भी एक ही तरह के अनुभव से दो—चार होना पड़ रहा है। हमने छह मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

क्या किसी ने अमेरिकन कॉमेडी फिल्म ग्राउंडहोग डे देखी है। इसमें अभिनेता बिल मुर्रे एक टीवी पर मौसम की जानकारी देने वाले के तौर पर हर रोज एक ही तरह के काम से गुजरते हैं। यह एक मनोरंजक फिल्म है। हालांकि वास्तविक जिंदगी में इसका अनुभव करना बिल्कुल भी अच्छा महसूस नहीं कराता। आईपीएल—2019 में आरसीबी को भी एक ही तरह के अनुभव से दो—चार होना पड़ रहा है। हमने छह मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा।

कैसे और क्यों?

हमारी मीटिंग काफी सुनियोजित होती है और जितना मैंने अभी तक देखा है, उसके हिसाब से टीम का ढांचा सर्वश्रेष्ठ है। टीम का अभ्यास बेहद कड़ा है। टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी हैं। शुरुआत से ही मैं यह महसूस कर रहा था कि हमारी टीम इस सीजन में कड़ी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेगी। मगर अब हमारी टीम अंकतालिका में सबसे नीचे है। हमें प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए अपने बचे आठों मुकाबले जीतने होंगे।

आखिर गलती कहां हुई

घरेलू मैदान पर हुए अपने पिछले मैच में दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा। हम धीमी पिच पर 149 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रहे। हजारों निराश समर्थकों के बीच से गुजर रही हमारी टीम बस में मैं अपने कोच गैरी कस्टर्न के साथ बैठा था। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या सोच रहा हूं।

मैंने जवाब दिया, क्रिकेट में आप किसी टीम की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाते हो कि उसकी फील्डिंग कैसी है। हर खिलाड़ी एक बल्लेबाज और गेंदबाज होता है। ऐसे में यह समझा जाता है कि उसका मुख्य लक्ष्य बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर केंद्रित होता है।

मगर टीम का हर खिलाड़ी एक फील्डर भी होता है और मेरे हिसाब से फील्डिंग में मजबूत प्रदर्शन करने के लिए आपको एकजुट इकाई के तौर पर इच्छाशिक्त दिखाना जरूरी है। शायद यही वो क्षेत्र है जिसमें हम अपना स्तर नहीं उठा पा रहे हैं। इस सीजन में हमारी फील्डिंग बेहद खराब रही है और हम हर मैच में कई सारे कैच छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते। निश्चित रूप से हार-जीत का अंतर बेहद कम रहता है।

हम घरेलू मैदान पर मुंबई और कोलकाता को आसानी से हरा सकते थे। दिल्ली के खिलाफ और 20 रन बनाते तो उस मैच का नतीजा भी हमारे पक्ष में जा सकता था। यह भी हो सकता है कि हम छह में से ये तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका में अच्छी स्थिति में होते। हमें सकारात्मक रहना होगा और एकजुट होकर जीत का रास्ता तलाशना होगा।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरएबी डिविलियर्सविराट कोहलीआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?