लाइव न्यूज़ :

एबी डिविलियर्स का कॉलम: डगआउट में बैठे बेहतरीन खिलाड़ी, मौका मिलने पर चमक बिखेरने को तैयार

By एबी डिविलियर्स | Updated: October 25, 2020 15:16 IST

आईपीएल की हर टीम को अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ी साइन करने की अनुमति है, लेकिन उनमें से अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं...

Open in App

उन्हें आप आईपीएल के गुमनाम खिलाड़ी कह सकते हैं, लेकिन अगर इनमें से कोई अपनी परछाई से बाहर निकलकर आने वाले मैचों में अहम भूमिका निभाए तो हैरान मत होइएगा. वजह आसान सी है... आईपीएल की हर टीम को अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ी साइन करने की अनुमति है, लेकिन उनमें से अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं. इस वजह से आईपीएल मुकाबलों के हर राउंड में टीमों के 32 विदेशी खिलाड़ी डगआउट में बैठे देखे जा सकते हैं. इस इंतजार में कि कब उन्हें कोई मौका मिले और वो साबित कर पाएं कि वो क्या कर सकते हैं. कोच और कप्तान चयन में निरंतरता चाहते हैं, ऐसे में कोई खिलाड़ी एक बार बाहर हो जाए तो फिर टीम में वापसी की उसकी राह मुश्किल हो जाती है.

आईपीएल 2020 में कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी अभी दरिकनार हैं. डेविड मिलर बेहतरीन विध्वंसक और आक्र ामक बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दुनियाभर के गेंदबाजी आक्र मण की धिज्जयां उड़ाई हैं. लेकिन उन्होंने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ एक मैच खेला है. इमरान ताहिर ने पिछले साल चेन्नई सुपरिकंग्स के लिए 26 विकेट लिए थे और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. मगर इस साल उन्होंने अब तक केवल एक मैच खेला है. वो इसलिए क्योंकि चेन्नई ने चार विदेशी खिलाडि़यों में करन, वॉटसन, ब्रावो और डुप्लेसी को जगह दी. एडम जैम्पा ने आस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपनी उपयोगी साबित की है, लेकिन आरसीबी के लिए वे आईपीएल में अपने अभियान का आगाज नहीं कर सके हैं.

कई बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. अजिंक्य रहाणे आईपीएल इतिहास के शानदार खिलाडि़यों में शुमार होते हैं, लेकिन इस सीजन में उन्हें कुछ ही मैच खेलने को मिले हैं. हर क्रि केटर उतनी ही कड़ी मेहनत करता है, जितनी कि कोई और खिलाड़ी. साथ ही ये खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं भी होते हैं तब भी इस बात की अहमियत समझते हैं कि वे बाहर बैठकर क्या भूमिका निभा सकते हैं. टीम में एनर्जी बरकरार रखना भी इसका हिस्सा है. अक्सर ये कहा जाता है और जो सच भी है, कि प्रोफेशनल स्पोटर्स में टीम मैच जीत सकती है, लेकिन वो खिताब पूरा दल जीतता है. देखते हैं, इस साल कौन सा खिलाड़ी अपनी परछाई से बाहर आकर जलवे बिखेरता है

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)एबी डिविलियर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेटहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता?, कृणाल पंड्या ने कहा- टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत