लाइव न्यूज़ :

प्रकाश बियाणी का ब्लॉग: ऐतिहासिक ऊंचाई के साथ कोरोना के असर से मुक्त होता शेयर मार्केट

By Prakash Biyani | Updated: January 22, 2021 08:42 IST

शेयर बाजार ने 21 जनवरी को ऐतिहासिक पल देखा जब बीएसई सूचकांक ने 50 हजार से शुरुआत की. ये शुभ संकेत है. ये बताता है कि चीन से उठापटक के बीच अमेरिकन निवेशक इमर्जिग मार्केट्स में अब भारत को पसंद  कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देडॉलर कमजोर होना और ब्याज दरें घटना भारतीय शेयर मार्केट में विदेशी निवेश बढ़ने का बड़ा कारण चीन से खटपट के बीच अमेरिकन निवेशक इमर्जिग मार्केट्स में अब भारत को पसंद कर रहे हैंपेपरलेस डिजिटल इकोनॉमी अपनाने और तकनीक आधारित अच्छे तरीके से रेग्युलेट किए जाने वाला इक्विटी बाजार बनने का भी मिल रहा फायदा

शेयर मार्केट ने गुरुवार को 40 साल की ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ. बीएसई सूचकांक ने 50 हजार से शुरुआत की, पर फिर प्रॉफिट बुकिंग हुई. बीएसई सूचकांक 49776 पर और निफ्टी 14631 अंकों पर बंद हुए. 

शेयर मार्केट की इस दौड़ को अमेरिका में जो बाइडेन और कमला हैरिस के राज्याभिषेक से जोड़ा जा सकता है. हालांकि यह होगा, इस उम्मीद से विगत कुछ महीनों में भारतीय शेयर मार्केट में 23 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आया है. उम्मीद है कि आगामी दिनों में 15 से 20 बिलियन डॉलर का निवेश और आएगा.

भारत बन रहा अमेरिकी निवेशकों की पसंद

भारतीय शेयर मार्केट में विदेशी निवेश बढ़ने का एक और कारण है- डॉलर कमजोर होना और ब्याज दरें घटना. अमेरिकन निवेशक इमर्जिग मार्केट्स में अब भारत को पसंद  कर रहे हैं. उनके नजरिये से वैश्विक अर्थव्यवस्था की दो धुरियां - अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के बीच अब भारत है, चीन नहीं. 

इसका संकेत अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडेन ने अपने पहले संबोधन में जिन शब्दों में दिया है, वह है - ‘असभ्य युद्ध का अंत होना चाहिए.’ प्रकारांतर में उन्होंने कोरोना के लिए चीन को दोषी बताया है. अमेरिका और भारत के वाणिज्यिक रिश्ते भी भारत के पक्ष में हैं. 

1990 से 2020 के बीच भारतीय बाजार के दौड़ने का एक और कारण है- हम पेपरलेस डिजिटल इकोनॉमी अपना रहे हैं. घोटालों के खतरों से उबरकर तकनीक आधारित अच्छे तरीके से रेग्युलेट किए जाने वाले इक्विटी बाजारों में से एक बन चुके हैं.

कोरोना से भारत की जंग ने भी दिखाई राह

खैर, भारतीय शेयर मार्केट की दौड़ का बड़ा कारण है हम सबके द्वारा कोरोना का सलीके से सामना करना. कोरोना वैक्सीन बनाकर 2021 की आशावादी शुरुआत करना. इससे उत्साहित होकर अप्रैल से सितंबर 2020 में 63 लाख डीमैट अकाउंट खुले हैं. 

इसका मतलब है घरेलू निवेशकों का स्वदेशी कंपनियों पर भरोसा बढ़ रहा है. शेयर मार्केट को बजट से भी उम्मीद है. संभावना है कि वित्त मंत्नी निर्मला सीतारमण इस बार वित्तीय घाटे की चिंता नहीं करेंगी और खर्च बढ़ाएंगी. ऐसे जतन भी करेंगी कि लोगों के हाथ में पैसा पहुंचे और मांग बढ़े. 

इन सब संभावनाओं के बीच कोरोना से उबरकर देश का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर दौड़ने लगा है तो सर्विस सेक्टर भी चलने लगा है.

आईटी से लेकर रियल एस्टेट तक के क्षेत्र में सुधार

आईटी, फार्मा, बैंक्स, कैपिटल गुड्स, ऑइल, गैस, सीमेंट और मेटल्स शेयर्स के मूल्य बढ़ रहे हैं. कोरोना से  देश की रूरल इकोनॉमी ज्यादा प्रभावित नहीं हुई थी तो अच्छे फसलोत्पादन से ग्रामीण ग्राहकों की क्रय शक्ति बढ़ी है. होम लोन की ब्याज दरें घटने और कई राज्यों में स्टेट ड्यूटी घटने से रियल एस्टेट भी संभलने लगा है.

एक दशक से भी ज्यादा समय बाद ऐसा हुआ है जब शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण देश की जीडीपी से भी अधिक हो गया. इससे पहले साल 2007 में ऐसा हुआ था. वित्त वर्ष 2020-21 में देश की जीडीपी 195 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैप से कम होगी.  

चाहे जो हो, शेयर मार्केट  वस्तुत: नेशनल केसिनो है. यह जितनी तेजी से दौड़ता है, उतनी ही तेजी से यू टर्न ले लेता है. यहां दीर्घावधि निवेशक ही पैसा कमाते हैं. शेयर मार्केट में इसलिए अपनी वही बचत निवेश करें जिसकी निकट भविष्य में जरूरत न हो. गुड गवर्नेस और क्लीन बैलेंस शीट्स वाली कंपनियों के शेयर ही खरीदें.

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर