बिहार के मधेपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत
By एस पी सिन्हा | Published: August 29, 2023 03:11 PM2023-08-29T15:11:10+5:302023-08-29T15:12:52+5:30
वहीं प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक ने बताया कि हम लोग गंगा स्नान को जा रहे थे। लेकिन रास्ते में चौसा और पुरैनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका स्थित एसएच 58 पर देव घर से पूजा कर तेज रफ्तार से आ रही है तभी स्कॉर्पियो वाहन ने ठोकर मार दी।
पटना: बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर मधेपुरा में देखने को मिला। जहां देवघर से पूजा कर वापस लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर चार लोगों की मौत हो गई।
यह घटना चौसा थाना क्षेत्र के पुरैनी सीमावर्ती इलाके के एसएच 58 पर हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुरा में देवघर से पूजा कर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर मारी दी।
इस घटना में मौके पर ही दो मासूम बच्ची और दो महिला की मौत हो गई। जबकि, कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
जिन्हें गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल किया गया रेफर कर दिया गया है। इस घटना में मृतक और घायल व्यक्ति सुपौल जिला के पिपरा राजपुर गांव के रहने वाले बताया जा रहा है।