लाइव न्यूज़ :

बिहार में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा-'अपराधी बेखौफ हैं और सत्ताधीश खामोश'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2024 16:12 IST

Open in App

पटना:बिहार में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बीते तीन-चार दिनों की आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार की नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि 'सावधान! आप एनडीए सरकार वाले बिहार में हैं'। तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है।

तेजस्वी ने लिखा है कि "आज 7 जुलाई 2024 रविवार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को विगत 3-4 दिनों में एनडीए के महा मंगलराज में घटित अपराधियों द्वारा बेखौफ गोली चला मानव हत्याएं करने वाली घटनाओं का दुःखद विवरण इस प्रकार है।"

उन्होंने आगे लिखा है कि भाजपा के जिम्मेवार, सुसंस्कारित व शास्त्रीय नेताओं के अनुसार डबल इंजन पावर्ड एनडीए सरकार के महा मंगलराज में रक्तरंजित इन मंगलमय घटनाओं का जिक्र करना भी निर्मम अपराध की श्रेणी में आता है।

वीडियो में 3-4 दिनों का मंगल है।" तेजस्वी ने एक वीडियो जारी करते हुए बीते 3-4 दिनों के क्राइम का रिकॉर्ड बताया है और लोगों को आगाह करते हुए लिखा है कि 'अपराधी बेखौफ हैं और सत्ताधीश खामोश।...'सावधान! आप एनडीए सरकार वाले बिहार में हैं।'

बता दें कि तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार सरकार के ऊपर उठाए गए हर सवाल का जवाब भाजपा और जदयू के नेता तल्ख लहजे में देते हैं। उन्हें उनके माता-पिता के शासनकाल के दौरान हुए आपराधिक घटनाओं की याद दिलाते हैं।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."