लाइव न्यूज़ :

केंद्र में मंत्री पद संभालते ही चिराग के सुर बदलने से NDA की बढ़ रही परेशानी, BJP के लिए बन सकते हैं विलेन

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2024 17:11 IST

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से वह भाजपा को तनाव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एनडीए सरकार में जगह मिलते ही एससी-एसटी के आरक्षण का मुद्दा हो या वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक या फिर लेटरल एंट्री, हर जगह उन्होंने मोदी सरकार के विरोध में आवाज उठाई।

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए साफ कहा कि हम चाहते हैं कि जाति जनगणना होउन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष का इस मामले पर समर्थन कर दियाचिराग पासवान अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं

पटना: एनडीए से दूर रहने के दौरान खुद को 'पीएम मोदी का हनुमान' बताने वाले लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान के केंद्र में मंत्री पद संभालते ही सुर बदलने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ऐसे में यह पूछा जाने लगा है कि चिराग पासवान क्या भाजपा के लिए ‘सिरदर्द’ बनते जा रहे हैं? दरअसल, इन दिनों चिराग पासवान कुछ बदले-बदले नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से चिराग पासवान भाजपा, एनडीए और मोदी सरकार के लाइन से बिल्कुल अलग राय रख रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से वह भाजपा को तनाव देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एनडीए सरकार में जगह मिलते ही एससी-एसटी के आरक्षण का मुद्दा हो या वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक या फिर लेटरल एंट्री, हर जगह उन्होंने मोदी सरकार के विरोध में आवाज उठाई।

अब वह जातीय जनगणना के मुद्दे पर भी विपक्ष के साथ खड़े दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक सही से पहुंचाने के लिए सरकार के पास जाति-आधारित आंकड़ा होना चाहिए।

चिराग ने साफ कहा कि हम चाहते हैं कि जाति जनगणना हो। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जातिगत जनगणना वाली मांग का समर्थन किया है। ऐसे में यह कहा जाने लगा है कि चिराग पासवान अब केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने झारखंड में भी भाजपा के खिलाफ 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर भाजपा की चिंता को और बढा दिया है। सियासत के जानकारों के अनुसार पीएम मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान अब अलग राह पर चल पड़े हैं। चिराग के हालिया बयानों से भाजपा और एनडीए काफी असहज महसूस कर रही है।

जानकार कहते हैं कि पिता की तरह वह भी बड़े मौसम वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। लेकिन भाजपा के लिए भी मजबूरी है कि वह अभी कुछ कर नहीं सकती। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि 12 सांसद जीतकर जदयू जैसी पार्टियां जहां गंभीर नजर आ रही हैं, वहीं, भाजपा की वैशाखी पर 5 सीट जीतने वाले चिराग पासवान अब आंखें दिखाने लगे हैं।

ऐसे में कयास यह भी लगाए जाने लगे हैं कि आने वाले दिनों सियासी महत्वाकांक्षा में चिराग पासवान भाजपा के लिए विलेन भी बन सकते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि उनकी नजर अभी से बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकी हुई है। वह बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना पालने लगे हैं। ऐसे में संभव है कि और सियासी ताकत बढने पर एनडीए को लंगडी मारने से वह नही चुकेंगे।

टॅग्स :पटनाबिहारचिराग पासवानअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."