लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने रेस्टोरेंट में की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2023 13:58 IST

इससे पहले, रविवार को बिहार के बेगुसराय में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं अररिया में एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को उसके घर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे जैसे ही बदमाशों ने गोलियां चलाईं, स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई कुछ लोग निकटतम आश्रयों के लिए भागने लगेबिहार पुलिस ने कहा कि सभी दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रेस्तरां में गोलीबारी की सूचना है। बिहार पुलिस ने कहा कि रविवार को मुजफ्फरपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक रेस्तरां में गोलीबारी की।हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस ने कहा कि जैसे ही बदमाशों ने गोलियां चलाईं, स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, कुछ लोग निकटतम आश्रयों के लिए भागने लगे, जबकि अन्य अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप गए।''

मुजफ्फरपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि यहां कम से कम 10 राउंड फायरिंग हुई। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए फायरिंग की है। गोलियाँ किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं चलायी गयीं। एसपी ने कहा कि हमें जानकारी है कि इस घटना में चार लोग शामिल हैं। सभी दोषियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले, रविवार को बिहार के बेगुसराय में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं अररिया में एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को उसके घर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराध को लेकर बिहार की सरकार विपक्ष के निशाने पर है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."