लाइव न्यूज़ :

Land for Job Scam: सीबीआई चार्जशीट पर सियासत तेज, राजद और जदयू ने भाजपा और पीएम मोदी पर किया हमला, सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को बहरूपिया कहा...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 4, 2023 15:03 IST

Land for Job Scam: भाजपा तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने करारा पलटवार  करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहरूपिया तक बता दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे राजद के साथ जदयू के तमाम नेता इसका ठिकरा भाजपा पर फोड़ रहे हैं।सभी सबूत जदयू के लोगों ने दिया है और आज कार्रवाई हुई है।नीतीश कुमार जैसा साजिशकर्ता दूसरा कोई नहीं है।

पटनाः नौकरी के बदले जमीन यानी “लैंड फॉर जॉब स्कैम” मामले में राजद प्रमुख लालू यादव के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ सीबीआई के द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। राजद के साथ जदयू के तमाम नेता इसका ठिकरा भाजपा पर फोड़ रहे हैं।

जबकि भाजपा तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने करारा पलटवार  करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहरूपिया तक बता दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के मामले में तो सभी सबूत जदयू के लोगों ने दिया है और आज कार्रवाई हुई है।

सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा साजिशकर्ता दूसरा कोई नहीं है। वे लगातार बहरूपिया की तरह काम करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं, वह पहले बताएं कि तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई को दस्तावेज किसने उपलब्ध कराए? लालू प्रसाद के खिलाफ जब जांच शुरू हुई तो उस समय केंद्र और राज्य में किसकी सरकार थी?

सम्राट चौधरी ने कहा कि ये डॉक्यूमेंट्स अगर जदयू ने दिया तो फिर फंसाने का काम दूसरा कैसे कर सकता है? जदयू से जाकर पूछना चाहिए कि ये डॉक्यूमेंट्स आपने दिया तो भारतीय जनता पार्टी कैसे फंसा सकती है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जो रोज अपना चोला बदलते हैं। उनके लिए लालू जी ने कहा था कि नीतीश कुमार ऐसे सांप हैं, जो समय समय पर अपनी केंचुली छोड़ते हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद को जेल में किसने रखा? साल 1996 में पीएम एचडी देवेगौड़ा जी थे और लालू प्रसाद जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। अब बताइए, उस वक्त कौन सरकार थी? सीबीआई को किसने लाया? उन्होंने कहा कि राजद और नीतीश कुमार में कोई नैतिकता नहीं बची है। मैं तो देख रहा हूं कि जबतक वारंट नहीं आया, तबतक उन्होंने पद नहीं छोड़ा।

टॅग्स :Bihar BJPतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडीलालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."