लाइव न्यूज़ :

बिहार: पहली बार पुलिसकर्मियों को दिया गया एडवांस फुल बॉडी प्रोटेक्टर, पत्थरबाजी से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2024 17:48 IST

पहली बार जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए वहां की पैरा मिलिटरी और अन्य फोर्स करती थी। इसे रबर, फाइबर समेत अन्य मटेरियल से बनाया गया है। प्रोटेक्टर से लैस पुलिस पत्थरबाजी के बीच रुकेगी नहीं, बल्कि आगे बढ़ती रहेगी और उपद्रवियों को दबोच लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार हंगामा के बीच होने वाली रोड़ेबाजी में पुलिस एक जगह पर ही ठिठक जाती वह अपने को बचाने लग जाती थीनया एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर पुराने बॉडी प्रोटेक्टर से कई गुणा ज्यादा सुरक्षा कवच का काम करेगा

पटना: बिहार में पहली बार पुलिसकर्मियों को एडवांस फुल बॉडी प्रोटेक्टर मिला है। पुलिस अपने पुलिसकर्मियों के सुरक्षा को देखते हुए एक एडवांस फुल बॉडी प्रोटेक्टर देने जा रही है। इस सुरक्षा कवच को पहनने के बाद पुलिसकर्मी अकस्मात स्थिति में होने वाली पत्थरबाजी में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। इसमें छाती के लिए प्रोटेक्टर, कंधे के पैड, ऊपरी भुजा गार्ड, कोहनी गार्ड, ग्रोइन और शिन गार्ड आदि होंगे।बताया जाता है कि इस सुरक्षा कवच का वजन करीब छह किलोग्राम है।

इसका पहली बार जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए वहां की पैरा मिलिटरी और अन्य फोर्स करती थी। इसे रबर, फाइबर समेत अन्य मटेरियल से बनाया गया है। प्रोटेक्टर से लैस पुलिस पत्थरबाजी के बीच रुकेगी नहीं, बल्कि आगे बढ़ती रहेगी और उपद्रवियों को दबोच लेगी।

कई बार हंगामा के बीच होने वाली रोड़ेबाजी में पुलिस एक जगह पर ही ठिठक जाती थी। वह अपने को बचाने लग जाती थी। नया एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर पुराने बॉडी प्रोटेक्टर से कई गुणा ज्यादा सुरक्षा कवच का काम करेगा।

बताया गया कि बुलेटप्रूफ सुरक्षा कवच केवल गोली और छर्रों को रोकता है, जबकि इसे खास तौर से रोड़े से बचने के लिए बनाया गया है। इससे किसी भी तरह के बवाल में चलने वाले पत्थर व रोड़ेबाजी समेत अन्य चीजों से पुलिस पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

बता दें कि पूर्व में  कई बार पुलिसकर्मियों पर छापेमारी के दौरान पथराव हो चुका है। जिसे देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार पुलिस के जवानों के सुरक्षा हेतु एक बड़ा फैसला लिया है। इस एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर के आ जाने से बिहार पुलिस को बड़ी राहत मिलने वाली है।

टॅग्स :पटनाबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."