लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान के जीजा के खिलाफ दूसरे जीजा ने खोला मोर्चा, बताया हेलीकॉप्टर वाला जीजा

By एस पी सिन्हा | Published: April 17, 2024 6:40 PM

Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान के जीजा के खिलाफ दूसरे जीजा साधु राय ने खूब चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर वाले जीजा को जिताइएगा तो खोजिएगा कहां?

Open in App
ठळक मुद्देचिराग पासवान के जीजा के खिलाफ दूसरे जीजा साधु राय ने बोला हमलाउन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर वाले जीजा को जिताइएगा तो खोजिएगा कहां?हेलीकॉप्टर वाले जीजा जमीन पर नहीं मिलते है

Lok Sabha Election 2024: जमुई सुरक्षित लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में लोजपा(रामविलास) के टिकट पर चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती चुनावी मैदान में हैं। यहां प्रथम चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में यहां चुनाव प्रचार थम गया है। लेकिन चिराग पासवान के जीजा के खिलाफ दूसरे जीजा साधु राय ने खूब चुनाव प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर वाले जीजा को जिताइएगा तो खोजिएगा कहां? हेलीकॉप्टर वाला जमीन पर नही मिलता है। दरअसल, जमुई से 2 बार सांसद रहे चिराग पासवान इस बार हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसे में इस बार जमुई सीट से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती को मैदान में उतारा है।

अरुण भारती की शादी रामविलास पासवान और रीना पासवान की पुत्री निशा भारती से हुई है। अरुण भारती की मां डॉक्टर ज्योति देवी कांग्रेस की सरकार में बिहार की मंत्री रह चुकी हैं।

ज्योति देवी भोजपुर जिले के सहार सुरक्षित विधानसभा सीट से दो बार विधायक रही हैं। वह दो बार विधान पार्षद भी रही हैं। अरुण भारती के पिता राम यश राम बोकारो स्टील सिटी में कमर्शियल ऑब्जर्वर के पद पर काम किया कर चुके थे। अरुण भारती ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से यह बैचलर इन कॉमर्स हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रेथक्लाइड यू.के से इन्होंने एमबीए की पढ़ाई की है। मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री लेने के बाद भारत लौट अरुण भारती ने दिल्ली में एक बैंकर के रूप में मल्टीनेशनल कंपनी बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ काम करना शुरू किया। उन्होंने टाटा मोटर्स के लिए डीलरशिप शुरू की। इसके अलावा एक ऑनलाइन व्यवसाय शुरू करने के अलावा बिहार में उपभोक्ता सहायता केंद्र खोला।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४चिराग पासवानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Patna Roadshow: पटना में पहली बार पीएम मोदी करेंगे रोड-शो, एसपीजी ने सुरक्षा पर किया फोकस, इन रास्ते पर जानें से बचिए, देखिए रूट

भारतNitish Kumar: ...'सॉरी, रामविलास जी के बेटे को वोट दीजिए', नीतीश की फिर फिसली जुबान

भारतBihar LS polls 2024 Phase 4: पांच सीट, 55 प्रत्याशी, 13 मई को वोटिंग और 96 लाख मतदाता, इन सीटों पर पड़ेंगे वोट, जानें समय सारिणी

भारतAmit Shah Reply Arvind Kejriwal: '75 साल का रिटायरमेंट नरेंद्र मोदी के लिए नहीं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतBegusarai Lok Sabha seat: गिरिराज सिंह बनाम अवधेश राय, 13 मई को 21 लाख मतदाता करेंगे वोट, जानें 2014 और 2019 में किस दल ने मारी बाजी, अभी क्या है समीकरण

बिहार अधिक खबरें

बिहारबोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में रखे दान पेटी से बौद्ध भिक्षु ने चुरा लिया रूपया, वीडियो हुआ वायरल

बिहारतेजस्वी यादव की रैली में PM नरेंद्र मोदी का भाषण! स्पीकर से सुनाए गए प्रधानमंत्री के सभी वादे, देखिए

बिहारसारण लोकसभा सीट से 'लालू प्रसाद यादव' ने किया नामांकन, राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य को चुनौती देंगे

बिहारपूर्णिया में पप्पू यादव ने बढ़ाई राजद की परेशानी, तेजस्वी यादव करेंगे कैंप, यादव और अल्पसंख्यक मतदाताओं को रिझाएंगे

बिहारLok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्णिया में मुकाबला हुआ दिलचस्प, पप्पू यादव के आगे NDA और महागठबंधन का छूटा पसीना