लाइव न्यूज़ :

Dalai Lama: 15 दिन बोधगया रहेंगे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा, श्रद्धालुओं की लगी रही कतार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2023 15:40 IST

Dalai Lama: गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, उप विकास आयुक्त विनोद दुहन, सिटी एसपी हिमांशु सहित कई अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क मार्ग से बोधगया स्थित तिब्बत मोनेस्ट्री पहुंचे, जहां उनके आवासन की व्यवस्था की गई है।दर्शन को लेकर सुबह से ही सड़कों पर श्रद्धालु खड़े रहे। श्रद्धालुओं की लंबी–लंबी कतार लगी रही।दलाई लामा 15 दिनों तक बोधगया के तिब्बत मोनेस्ट्री में प्रवास करेंगे।

Dalai Lama: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा आज सुबह विशेष विमान से गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बोधगया पहुंचे, जहां हजारों श्रद्धालु सड़क किनारे खड़ा होकर उनका स्वागत और अभिवादन किया।

गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दलाई लामा का स्वागत करने के लिए गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, उप विकास आयुक्त विनोद दुहन, सिटी एसपी हिमांशु सहित कई अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बोधगया स्थित तिब्बत मोनेस्ट्री पहुंचे, जहां उनके आवासन की व्यवस्था की गई है।

उनके दर्शन को लेकर सुबह से ही सड़कों पर श्रद्धालु खड़े रहे। श्रद्धालुओं की लंबी–लंबी कतार लगी रही। दलाई लामा 15 दिनों तक बोधगया के तिब्बत मोनेस्ट्री में प्रवास करेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उनका प्रवास स्थल के पास मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की विशेष रूप से तैनाती की गई है।

दलाई लामा 20, 21, और 22 दिसंबर को बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां इंटरनेशनल धम्मा फोरम तथा इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कौंसिल के संयुक्त तत्वावधान में कल्चरल एक्सचेंज वर्क शॉप का आयोजन किया गया है। इसके अलावा 29, 30 और 31 दिसंबर को वे बोधगया के कालचक्र मैदान में टीचिंग देंगे।

वहीं 1 जनवरी को कालचक्र मैदान में दलाई लामा की लंबी आयु के लिए विशेष प्रार्थना भी की जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिये देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु बोधगया पहुंचेंगे। बोधगया में दलाई लामा के आने पर उनके श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर तिब्बत के रहने वाले बौद्ध भिक्षु तेनजिन ने बताया कि आज हमारे धर्मगुरु दलाईलामा बोधगया पहुंचे हैं। इससे हमें काफी खुशी महसूस हो रही है। बोधगया बौद्धों के लिए सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है, ऐसे में खास कार्यक्रम के लिए हमारे धर्मगुरु का आगमन हुआ है।

 

टॅग्स :दलाई लामाGayaबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'