लाइव न्यूज़ :

बिहार: "भाजपा डरी हुई है...मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भी इनका हार तय है", बोले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2023 16:45 IST

मामले में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा है कि भाजपा वाले लोग तो अभी कर्नाटक हारे हैं। उससे पहले हिमाचल प्रदेश हारे थे। आने वाला छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी हारेंगे। उसके बाद दिल्ली और झारखंड भी हारेंगे चिंता मत करिए।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों की बैठक से भाजपा डरी हुई है। उनका दावा है कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की हार होगी।

पटना:बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरूवार को कहा कि हमारी बैठक से भाजपा डरी हुई है। विपक्षी एकता से भाजपा को बुखार लगा हुआ है। 

मीडिया से क्या बोले तेजस्वी यादव

दरअसल, तेजस्वी यादव आज अपनी बेटी का पासपोर्ट बनवाने पटना के पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान विपक्षी दलों की बैठक को लेकर जब उनसे यह कहा गया कि भाजपा इसका मजाक उड़ा रही है और कह रही है कि इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कोई बहाली नहीं है।

इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने जब पहले ही तय कर लिया है तो फिर चुनाव की क्या जरूरत है? यह सब बेकार की बात है, उनको कहने दीजिए न। वो लोग तो डरे हुए हुए हैं 2024 को लेकर। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की हार तय है। 

भाजपा छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी हारेंगे- बोले बिहार के उपमुख्यमंत्री

इस पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वाले लोग तो अभी कर्नाटक हारे हैं। उससे पहले हिमाचल प्रदेश हारे थे। आने वाला छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी हारेंगे। उसके बाद दिल्ली और झारखंड भी हारेंगे, चिंता मत करिए। इधर, जब केसीआर के बिहार आगमन को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनसे बात नहीं हुई है, बाकी लोग तो आएंगे। 

15 पार्टियां हैं उसमें से सभी पार्टी के प्रमुख नेता आ रहे हैं। राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे दोनों बिहार आ रहे हैं। 

इससे पहले 12 जून को होने वाली थी बैठक

बता दें कि पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होगी। इसके पहले 12 जून को बैठक होनी थी। लेकिन कांग्रेस व अन्य दलों ने तारीख पर असहमति जताई थी। इसके बाद 12 तारीख वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया था। नई तारीख का ऐलान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को किया था। 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."