लाइव न्यूज़ :

"इंडिया" गठबंधन पर भाजपा ने पोस्टर के जरिए बोला हमला, लिखा-हर बुराई के लिए "क्विट इंडिया" 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2023 18:20 IST

विपक्षी दलों के गठबंधन "इंडिया" के नाम को लेकर भाजपा और एनडीए में शामिल दल लगातार हमला बोल रहे हैं। 9 अगस्त को बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा ने पोस्टर लगाकर विपक्षी दलों के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है।भाजपा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए लिखा है कि हर बुराई के लिए "क्विट इंडिया।" बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चोधरी की भी तस्वीर लगी हुई है।

पटनाः लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सियासत भी गर्माती जा रही है। एक ओर जहां विपक्षा पार्टियों ने भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए एकजुट होकर "इंडिया" गठबंधन बनाया है, तो वहीं भाजपा भी विपक्षी पार्टियों को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

विपक्षी दलों के गठबंधन "इंडिया" के नाम को लेकर भाजपा और एनडीए में शामिल दल लगातार हमला बोल रहे हैं। 9 अगस्त को बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। अब बिहार भाजपा ने पोस्टर लगाकर विपक्षी दलों के गठबंधन पर तीखा हमला बोला है।

पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर गुरुवार को एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है, जिसके जरिए "इंडिया" गठबंधन पर तंज कसता नजर आ रहा है। इस पोस्टर के जरिए ने भाजपा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए लिखा है कि हर बुराई के लिए "क्विट इंडिया।"

पोस्टर में सबसे ऊपर पीएम मोदी और जेपी नड्डा की तस्वीर लगी है, वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चोधरी की भी तस्वीर लगी हुई है। फोटो के साथ ही पोस्टर पर लिखा है- "देश हर बुराई के लिए कह रहा है क्विट इंडिया और मोदी जी की फोटो के साथ लिखा भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, तृष्टिकरण क्विट इंडिया और परिवारवाद क्विट इंडिया।"

दरअसल, 9 अगस्त को महात्मा गांधी के नेतृत्व में क्विट इंडिया मूवमेंट यानी भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस मौके पर विपक्षी दलों को गठबंधन "इंडिया" को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज भारत एक स्वर में कह रहा है- भ्रष्टाचार क्विट इंडिया, वंशवाद क्विट इंडिया, तुष्टिकरण क्विट इंडिया।"

टॅग्स :Bihar BJPकांग्रेसआरजेडीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."