लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: एनडीए में वापसी की अटकलों को 'फालतू बात' कहा, सीएम नीतीश बोले- हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं, मुझे किसी पद की लालसा नहीं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2023 14:19 IST

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री ने, राजग की तरफ उनके झुकाव की अटकलों को लेकर पूछे गए सवाल पर अनभिज्ञता जाहिर की और कहा ‘‘ इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं? हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपूरा जोर विपक्षी दलों के गठबंधन को मजबूत करने पर है।रणनीति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समितियां बन गई हैं, बैठक हो रही है।हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही है।

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में अपनी वापसी के बारे में चल रही अटकलों को सोमवार को 'फालतू बात' कहकर खारिज कर दिया और कहा कि उनका पूरा जोर विपक्षी दलों के गठबंधन को मजबूत करने पर है।

पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने, राजग की तरफ उनके झुकाव की अटकलों को लेकर पूछे गए सवाल पर अनभिज्ञता जाहिर की और कहा ‘‘ इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं? हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।’’ जदयू नेता महेश्वर हजारी द्वारा उन्हें ‘‘पीएम मैटीरियल’’ बताये जाने से जुड़े सवाल मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे किसी पद की लालसा नहीं है।

मैं सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगा हुआ हूं।" उन्होंने कहा कि वह अपने पार्टी सहयोगियों को इस तरह के बयान न देने के लिए कह चुके हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक के समय और रणनीति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समितियां बन गई हैं, बैठक हो रही है।

उन्होंने कहा ‘‘हम इस काम में उन लोगों को सुझाव दे रहे हैं, सभी लोग जुटे हुए हैं। आगे सबकुछ तय कर लिया जाएगा।’’ हाल ही में संपन्न संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों पर नीतीश ने कहा, ''इस विषय को छोड़ दीजिए।

हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए काम कर रही है।” बिहार मंत्रिमंडल की आज बुलाई गई बैठक के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बैठक कल होनी थी लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बाहर जाना है इसलिए बैठक आज बैठक बुलाई गई है और कोई विशेष बात नहीं है।

उनसे पूछा गया कि बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना की रिपोर्ट कब सार्वजनिक की जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काम लगभग पूरा कर लिया गया है, और रिपोर्ट के तैयार होते ही उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

पटना जिले के खुसरूपुर में एक दलित महिला के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की कथित घटना से संबंधित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ भी कोई अप्रिय घटना होती हैं तो निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने कहा कि कोई भी गड़बड़ करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर पीटने और उसके मुंह पर पेशाब करने का मामला सामने आया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."