लाइव न्यूज़ :

बिहार में जाति-आधारित सर्वेक्षण को लेकर मिशन मोड में सरकार, अगस्त के अंत तक काम पूरा करने को कहा

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2023 14:51 IST

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि “हम बहुत खुश हैं कि अदालत ने सर्वेक्षण को बरकरार रखा। लेकिन एक याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट चला गया है। भले ही अब थोड़े काम बचे हैं, हम कोई बाधा नहीं चाहते हैं और जल्द ही सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार सरकार जाति-आधारित सर्वेक्षण को लेकर मिशन मोड में आ चुकी है।राज्य सरकार ने अब सरकारी स्कूल के शिक्षकों को ड्यूटी के घंटों के बाद एकत्रित डेटा संकलित करने के निर्देश दिया है।अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा, केके पाठक ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को इस बाबत पत्र लिखा है।

पटनाः  बिहार सरकार जाति-आधारित सर्वेक्षण को लेकर मिशन मोड में आ चुकी है। उसने सरकारी मशीनरी को सर्वेक्षण अगस्त के अंत तक पूरा कर लेने को कहा है। दरअसल, राज्य सरकार ने अब सरकारी स्कूल के शिक्षकों को ड्यूटी के घंटों के बाद एकत्रित डेटा संकलित करने के निर्देश दिया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, शिक्षा, केके पाठक ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों को लिखे अपने पत्र में कहा है, “जाति सर्वेक्षण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब डेटा एंट्री का काम बाकी है। शिक्षकों के लिए डाटा एंट्री का कार्य ड्यूटी समय के बाद करना उचित होगा। डेटा प्रविष्टि के लिए शिक्षकों की सेवाएं लेने का अनुरोध किया जाता है। ”

गौरतलब है कि जनवरी में शुरू हुए दो चरण के सर्वेक्षण पर इस मई में पटना उच्च न्यायालय द्वारा एक अंतरिम आदेश के माध्यम से रोक लगाने से पहले, लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि “हम बहुत खुश हैं कि अदालत ने सर्वेक्षण को बरकरार रखा। लेकिन एक याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट चला गया है। भले ही अब थोड़े काम बचे हैं, हम कोई बाधा नहीं चाहते हैं और जल्द ही सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करेंगे।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार के पास विशेष सत्र या शीतकालीन सत्र के माध्यम से सर्वेक्षण रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने का विकल्प होगा। शिक्षक किसी की जाति, आय, व्यवसाय और आवासीय स्थिति पर अनिवार्य प्रश्नों के उत्तर के आधार पर एक ऐप पर डेटा संकलित कर रहे हैं। हालाँकि कई गणनाकारों ने "किसी की आय को बड़े पैमाने पर कम बताने" की शिकायत की है, लेकिन उनका कहना है कि लोग जो उन्हें बताते हैं उसे दर्ज करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि शिक्षक किसी की जाति, आय, व्यवसाय और आवासीय स्थिति पर अनिवार्य प्रश्नों के उत्तर के आधार पर एक ऐप पर डेटा संकलित कर रहे हैं। हालाँकि कई गणनाकारों ने "किसी की आय को बड़े पैमाने पर कम बताने" की शिकायत की है, लेकिन उनका कहना है कि लोग जो उन्हें बताते हैं उसे दर्ज करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

एक गणनाकर्ता का कहना है कि “यह मूल रूप से एक जाति सर्वेक्षण है, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण नहीं है। अधिकांश ओबीसी, ईबीसी और अनुसूचित जाति के लोग अपनी जाति का खुलासा करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। ”

 

टॅग्स :नीतीश कुमारजाति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."