लाइव न्यूज़ :

13वें भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018 का दिसंबर में होगा आयोजन, इन पर होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 20, 2018 13:50 IST

भोजपुरी सिने स्‍क्रीन का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ‘13वां भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018’ का आयोजन इस बार दिसंबर में मुंबई में किया जायेगा।

Open in App

भोजपुरी सिने स्‍क्रीन का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड ‘13वां भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018’ का आयोजन इस बार दिसंबर में मुंबई में किया जायेगा। इसके लिए फिल्‍मों का रजिस्‍ट्रेशन 18 अक्‍टूबर से शुरू हो चुकी है। लास्‍ट इंट्री 30 अक्‍टूबर तक होगी। 

ये जानकारी भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड के अध्‍यक्ष विनोद गुप्‍ता ने दी। विनोद गुप्ता ने बताया कि इस बार भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड का आयोजन दिसंबर के दूसरे सप्‍ताह में होगा। जिसमे 1 जनवरी 2017 से लेकर 31 दिसंबर 2017 तक रिलीज फिल्‍मों की इंट्री होगी, जिसके लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो चुकी है। इस बार भी यह अवार्ड शो कई नई चीजें के साथ आयेगा। यानी अवार्ड के साथ इंटरटेंमेंट के फुल डोज होगा । साथ मे बहुत से चर्चित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ का आयोजन भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर पर शुरू किया  गया था। उस समय अवार्ड शो के लिए न कोई स्‍पांसर सपोर्ट था और न किसी चैनल का सपोर्ट था। इसके बावजूद विनोद गुप्‍ता ने विपरीत परिस्थितियों में भी ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ को न सिर्फ सफलता पूर्वक आयोजित किया, बल्कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में इसे स्‍थापित किया। इसमें विनोद कुमार गुप्‍ता की लगन और दृढ़ता काम आई और आज यह एकबार फिर से साल 2018 में एक भव्‍य अवार्ड शो की तैयारी में जुट गये है।

 इस अवार्ड शो ने भोजपुरी सिनेमा के हर बदलाव को देखा है। यही वजह है कि आज इस अवार्ड को भोजपुरी इंडस्‍ट्री में बड़े सम्‍मान के साथ देखा जाता है। इस समारोह ने हर साल भोजपुरी फिल्‍म मेकर को उनके उल्‍लेखनीय योगदान के लिये सम्‍मानित किया है।  

हर साल की तरह इस साल भी ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड 2018’ की कुछ अवार्ड कैटेगरी सामने आई है जिसमें बेस्‍ट फिल्‍म, बेस्‍ट डायरेक्‍टर, बेस्‍ट एक्‍ट्रेस, बेस्‍ट एक्टर, बेस्‍ट पॉपुलर एक्‍ट्रेस, बेस्‍ट पॉपुलर एक्‍टर, बेस्‍ट सिंगर मेल, बेस्‍ट सिंगर फीमेल, बेस्‍ट कॉमेडी, बेस्‍ट कोरियोग्राफी, बेस्‍ट डायलॉग, बेस्‍ट लिरिक्‍स, बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर, बेस्‍ट सपोर्टिंग मेल, बेस्‍ट सपोर्टिंग फीमेल, सोशल इश्‍यू, बेस्‍ट डेब्‍यू मेल, बेस्‍ट डेब्‍यू फीमेल, बेस्‍ट सिनेमेटोग्राफी, बेस्‍ट ऑडियोग्राफी, बेस्‍ट स्‍क्रीनप्‍ले, बेस्‍ट स्‍टोरी, बेस्‍ट एक्‍शन, बेस्‍ट एडिटिंग और बेस्‍ट आर्ट डायरेक्‍टर कैटगरी में अवार्ड दिये जायेंगे।

 भोजपुरी सिनेमा का शुरूआत सन 1962 में हुई थी, जब कई फिल्‍मों को बहुत सराहना मिली थी। उसके बाद भी भोजपुरी सिनेमा ने कई रंग देखे। मगर साल 2005 भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए एक ऐसा लैंड मार्क बन गया, जहां विनोद कुमार गुप्‍ता ने फिल्‍मकारों को सम्‍मानित करने ‘भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ की शुरूआत की। तब भारतीय सिनेमा के इतिहास में बड़े आइकन दिलीप कुमार ने इस समारोह के उद्घाटन की दीप जलाई थी, जो आज तक बिना किसी रूकावट के सफलतापूर्वक जल रही है।बॉलीवुड के लोकप्रिय सुपरस्‍टार गोविंदा 'भोजपुरी फिल्‍म अवार्ड’ के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।

आपको बता दे, विनोद गुप्ता बहुत ही उच्च विचार के व्यक्तित्व वाले इंसान है। विनोद गुप्ता ने जिस तरह भोजपुरी इंडस्ट्री को इतने नीचे के दर्जे से आज इतने ऊपर के दर्जे तक लाने में विनोद गुप्ता ने भोजपुरी फिल्म अवार्ड के माध्यम से बहुत बड़ा योगदान दिया है। हाल ही में विनोद गुप्ता ने उत्तराखंड फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए प्रथम उत्तराखंड फ़िल्म अवार्ड" कराया जिसमे उत्तराखंड के सभी सितारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

टॅग्स :भोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई स्थानीय निकाय चुनावः भाजपा को अब बैसाखियों की जरूरत नहीं?

बॉलीवुड चुस्कीMonalisa Photos: भोजपुरी हसीना मोनालिसा का ग्लैमरस फोटोशूट, देखें तस्वीरें

भारतमेरे पति नहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह?, काराकाट विधानसभा सीट से ज्योति सिंह ने भरा नामांकन, हलफनामे में क्या-क्या जिक्र, वैवाहिक स्थिति कॉलम में ‘परित्यक्त नारी’ बताया

बॉलीवुड चुस्कीबिहार विधानसभा चुनाव: मैथिली ठाकुर, पवन सिंह, ऋतेश रंजन पांडेय, आलोक कुमार, शिल्पी राज, खेसारी लाल यादव लड़ेंगे इलेक्शन, देखिए किस दल से अजमाएंगे किस्मत?

भारतपवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का आरोप, भोजपुरी स्टार ने उन्हें प्रताड़ित किया, कहा- 'वह मुझे गर्भपात की गोलियां देता था'

भोजपुरी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया