हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी के जलवे फैंस तके बीच छाए ही रहते हैं। वह स्टेज पर अपने डांस से हमेशा आग लगा देती हैं। अब सपना ने भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव के साथ स्टेज शेयर की है।
सपना को जो वीडियो आजकल वायरल हो रहा है उसमें वह खेसारीलाल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जुगलबंदी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखेंगे कि सपना चौधरी ने लाल सूट पहना हुआ है तो वहीं, खेसारी लाल ब्लैक शर्ट और जीस में ठुमके लगा रहे हैं।
सपना और खेसारी के इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर फैंस दोनों के डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो में फैंस देखेंगे कि हरियाणवी डांसर सपना भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रही हैं। खेसारी लाल भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर और अभिनेता हैं। दोनों का वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।