पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज के साथ टॉप-10 में करने लगा ट्रेंड, मचा रहा धूम, आप भी देखें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 14, 2022 03:24 PM2022-09-14T15:24:35+5:302022-09-14T15:26:30+5:30
पवन सिंह का नया गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। गाने को कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है।

पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ मचा रहा धूम
भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह के नए गाने ने रिलीज होते ही खलबली मचा दी है। उनका नया गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज के साथ ही घंटे भर में ट्रेंड करने लगा। यह गाना 'सारेगामा हम भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। देखते ही देखते गाना यूट्यूब के टॉप 10 में ट्रेंड करने लगा। पवन सिंह के इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।
इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। पवन और शिल्पी की जोड़ी को पहले भी खूब पसंद किया जाता रहा है। गाना ‘लाल घाघरा’ में पवन सिंह का धांसू लुक भी चर्चा में है। पवन के नए गाने को देख उनके फैंस भी काफी गदगद हैं।
वहीं, पवन सिंह के साथ गाना ‘लाल घाघरा’ में नई अभिनेत्री नमृता मल्ला बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री खूब जम रही है। इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज (SBR) का है। वीडियो डायरेक्टर सरोज कटोंच है। डीओपी महेश वेंकट हैं। एडिटर विकास पवार हैं।