Navratri Special 2021 Bhojpuri: नवरात्रि पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ये नया नवरात्रि सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा है धूम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 7, 2021 09:33 AM2021-10-07T09:33:53+5:302021-10-07T09:33:53+5:30

नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गीत 'काली माई किरिया...' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। लोग इस गाने की वीडियो को खूब देख रहे हैं। नवरात्रि से एक दिन पहले हुए इस गाने को अब तक लाखों ने देखा है।

pawan singh new navratri special 2021 bhojpuri song kali mai kiriya get viral on youtube | Navratri Special 2021 Bhojpuri: नवरात्रि पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ये नया नवरात्रि सॉन्ग यूट्यूब पर मचा रहा है धूम

पवन सिंह नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग काली माई किरिया रिलीज

Highlightsपवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने दी है अपनी खूबसूर आवाजपवन के साथ नजर आ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस जिया राय

नवरात्रि के पावन अवसर पर मईया के गीतों की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता, नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गीत 'काली माई किरिया...' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। लोग इस गाने की वीडियो को खूब देख रहे हैं। नवरात्रि से एक दिन पहले हुए इस गाने को अब तक लाखों ने देखा है। नवरात्रि स्पेशल इस भोजपुरी सॉन्ग के वीडियो को मां अम्मा फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 

पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने दी है अपनी खूबसूर आवाज 

इस गाने में पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। जबकि इस गाने के लिरिक्स को छोटू यादव ने लिखा है और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं रवि पंडित ने इस गाने का निर्देशन किया है।  

पवन के साथ नजर आ रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस जिया राय 

'काली माई किरिया...' गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस जिया राय नजर आ रही हैं। दर्शक इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। इस खूबसूरत गाने में रिया बचपन से शहर में रहने वाली लड़की हैं जो धार्मिक संस्कारों को नहीं जानती हैं, पूजा पाठ की रस्मों से वह अंजान है। जबकि, पवन सिंह इस गाने में अपनी शहरी पत्नी से संस्कार नहीं भूलने की  विनती कर रहे हैं। गाने के अंत में उनकी विनती कबूल भी हो जाती है। 

यूट्यूब पर हो रहा है वायरल

यूट्यूब पर अब तक इस गाने को सात लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं। इससे पहले पवन सिंह का गाना 'माई के नजरिया ना लागे' सॉन्ग भी पिछले नवरात्र में हर पंडाल में बजा था। यह गाना भी यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ था। पवन सिंह हर बार नवरात्रि के मौके पर एक नया नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग जरूर लेकर आते हैं, जिसके माध्यम से अपने फैंस और दर्शकों के दिलों में बने रहते हैं।

Web Title: pawan singh new navratri special 2021 bhojpuri song kali mai kiriya get viral on youtube

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे