लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: भोजपुरी स्टार निरहुआ बीजेपी में हुए शामिल, आजमगढ़ से लड़ सकते हैं चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2019 11:41 IST

लोकसभा चुनाव से पहले आज भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

Open in App

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 7 चरणों में होनें वालों चुनावों का ऐलान 23 मई को हो जाएगा। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले आज भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

निरहुआ ने लखनऊ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने बीजेपी का दामन थामा है। बीते कई दिनों से खबर आ रही थी कि वह जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि पार्टी उनको आजमगढ़ से मैदान में उतार सकती है। 

निरहुआ के पार्टी  में शामिल होने से बीजेपी को चुनाव में खासा लाभ होने वाला है। क्योंकि एक्टर की फैंन फालोइंग काफी लंबी है और उनके चेहरे को देखकर वोट पार्टी को मिलेंगे।

कौन हैं दिनेश लाल निरहुआ

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की लाइफ संघर्ष भरी रही है। उन्होंने शुरुआती दिन गरीबी में गुजारे। 'निरहुआ' के स्टार बनने में उनके पिता कुमार यादव का काफी योगदान है।2003 में जब उन्होंने अपना पहला एल्बम निकाला तो फिर उनका समय बदला। फिर वे भोजपुरी फिल्मों के स्टार बन गए। इसके बाद उन्हें फिल्मों में मौका मिला। बताया जाता है कि साल 2005 में दिनेश मुंबई आए। एक फिल्म डायरेक्टर के कहने पर उन्होंने फिल्म 'चलत मुसाफिर...' में दो गाने गाए और फिर संयोग ऐसा बना कि एक्टिंग भी की। 

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भोजपुरी अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब