लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हसबैंड बना ले', मिल चुके हैं लाखों व्यूज

By अमित कुमार | Updated: November 24, 2020 16:21 IST

भोजपुरी गानों की बात हो सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम न आया ऐसा शायद ही कभी हुआ हो। अपनी मधुर आवाज से यूपी-बिहार के साथ-साथ पूरे देश में तहलका मचाने वाले खेसारी लाल यादव का एक और गाना इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहज तीन हफ्तों के अंदर ही इस गाने को 43,05,669 बार सुना जा चुका है। इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हसबैंड बना ले' रिलीज कर दिया गया है। गाने को रिलीज हुए तीन हफ्तों का समय हो चुका है, लेकिन अभी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। महज तीन हफ्तों के अंदर ही इस गाने को 43,05,669 बार सुना जा चुका है। खेसारी इस गाने में बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 

इस गाने को यूट्यूब पर भोजपुरियां दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इस वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा बार सुना जा चुका है। खेसारी लाल यादव के पुराने गाने अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव संग खुशबू नजर आ रही हैं।       खेसारी लाल ने फिलहाल अभी इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज किया है। अगर सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि अगले कुछ दिनों बाद इसका वीडियो भी देखने को मिल सकता है। गाने को आवाज खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने दी है। वहीं खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री को फैंस ने हमेशा सराहा है। रोमांटिक केमिस्ट्री से सजा भोजपुरी गाना 'ए बलम जी मुआ देबअ का' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है।

इससे पहले खेसारी लाल की हिट भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी लगाके रखना' का एक गाना फैंस के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। वहीं इंदु सोनाली द्वारा गया हुआ 'फटकत रहिनी चाउर' गाना फैंस लगातार सुन रहे हैं। श्याम देहाती ने गाने के बोल लिखे हैं जो कि बेहद शानदार हैं। खेसारी का एक और नया गाना 'जवानी के आग है, टेंकर से ना बुती' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। 

टॅग्स :खेसारी लाल यादवभोजपुरीभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल