भोजपुरी अश्लील गाने में लिया गया महात्मा गांधी नाम, गायिका पर हुई FIR दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 18, 2020 02:12 PM2020-03-18T14:12:43+5:302020-03-18T14:12:43+5:30

छोटानागपुर खादी ग्राम उद्योग ने प्रियंका के खिलाफ मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में अश्लील गाने के बारे में कहा गया है, साथ ही बताया गया है कि महात्मा गांधी के नाम का गलत प्रयोग किया गया है

fir filed against bhojpuri singer antara singh priyanka | भोजपुरी अश्लील गाने में लिया गया महात्मा गांधी नाम, गायिका पर हुई FIR दर्ज

भोजपुरी अश्लील गाने में लिया गया महात्मा गांधी नाम, गायिका पर हुई FIR दर्ज

Highlightsभोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के खिलाफ शिकायत हाल ही में दर्ज की गई हैसिंगर को अपने गाने में महात्मा गांधी का नाम लेने महंगा पड़ गया है

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के खिलाफ शिकायत हाल ही में दर्ज की गई है। सिंगर को अपने गाने में महात्मा गांधी का नाम लेने महंगा पड़ गया है। रांची में एक कार्यक्रम में सिंगर ने एक अश्लील गाना गया। इस गाने में उन्होंने महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

छोटानागपुर खादी ग्राम उद्योग ने प्रियंका के खिलाफ मंगलवार को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में अश्लील गाने के बारे में कहा गया है, साथ ही बताया गया है कि महात्मा गांधी के नाम का गलत प्रयोग किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि प्रियंका ने गाने में महापुरुषों को अपमान किया है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। प्रियंका कई हिट गाने गा चुकी हैं।  ऐसे में अब शिकायत दर्ज होने से सिंगर की मुसीबत बढ़ सकती हैं। पिछले दिनों प्रियंका अपने गाने बुलाती है मगर जाने का नहीं के चलते काफी चर्चा में रही थीं।

इससे पहले उर्दू के फेमस शायर राहत इंदौरी के शेर बुलाती है मगर जाने का नहीं का भी गाना बनाकर पेश किया था। जो फैंस के बीच जमकर वायरल हुआ। इस गाने को प्रियंका के चाहने वालों ने काफी पसंद किया था।

Web Title: fir filed against bhojpuri singer antara singh priyanka

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे