लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja: खरना के दिन वायरल हुआ निरहुआ का 'छठ के बरत माई भूखे' गीत, सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा वीडियो

By अमित कुमार | Updated: November 19, 2020 14:06 IST

इस साल भले ही कोरोना के कारण छठ का आयोजन धूमधाम से नहीं हो पा रहा हो, लेकिन छठ मइया के भक्तों के लिए छठ में कई गानों को रिलीज किया गया है। मशहूर एक्टर निरहुआ का एक गाना लोगों को खासा पसंद आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'छठ के बरत माई भूखे' रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 86 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।खरना पूजा के बाद यानी 20 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा।

देश भर में छठ का पर्व कल यानी 18 नवंबर को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया है। कार्तिक मास की षष्ठी को मनाए जाने वाले इस पर्व की देश में बड़ी आस्था है। आज इसके दूसरे दिन खरना पूजा की जाएगी। खरना पूजा के बाद यानी 20 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि उसके अगले दिन यानी 21 नवंबर को सूर्य देव को सुबह अर्घ्य देकर इस व्रत का पारण होगा। 

36 घंटे के इस निर्जला व्रत को हिन्दू धर्म का सबसे कठिन व्रत भी कह सकते हैं। जिसमें महिलाएं पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ देवी छठी की उपासना करती हैं। मान्यता है कि दूसरे दिन यानी खरना पूजा करने से छठी मईया खुश होती हैं। छठ पूजा के आते ही भोजपुरी में कई गाने बनने शुरू हो जाते हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव का एक नया छठ गीत सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। 

 'छठ के बरत माई भूखे' रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। गाने को फैंस बार-बार देख रहे हैं। निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 86 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि छठ के दूसरे दिन खरना पूजा की जाती है। इस दिन सभी महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं। शाम में सूरज ढलने के बाद खीर-पूरी, केले, मिठाई और पान सुपारी का भोग लगाती है। इसके बाद इस प्रसाद को केले के पत्ते में रखकर घर और परिवार के लोगों को बांटा जाता है।

 

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)छठ पूजाभोजपुरी सोंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

पूजा पाठChaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: पवन सिंह से लेकर खेसारी लाल तक, इन नवरात्रि भजनों की धूम; इंटरनेट पर ट्रेंड हो रहे हैं ये भोजपुरी देवी गीत

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल

भोजपुरीभोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला?