भोजपुरी सिंगर आम्रपाली के छठ मैया गीत ने YouTube पर लगाई आग, 20 लाख लोगों ने किया पसंद

By गुलनीत कौर | Published: November 9, 2018 10:42 AM2018-11-09T10:42:12+5:302018-11-09T10:42:12+5:30

इस बार छठ पूजा 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। 11 को नहाय खाए के बाद 13 को पहला अर्घ्य होगा और फिर 14 नवंबर की सुबह सूर्य देव को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। 

Chhath Puja latest bhojpuri song by Amrapali Dubey, Kajal Raghwani on youtube | भोजपुरी सिंगर आम्रपाली के छठ मैया गीत ने YouTube पर लगाई आग, 20 लाख लोगों ने किया पसंद

भोजपुरी सिंगर आम्रपाली के छठ मैया गीत ने YouTube पर लगाई आग, 20 लाख लोगों ने किया पसंद

छठ पूजा के मौके पर लोगों के चेहरे पर नया उत्साह देखने को मिलता है। जहां घर की महिलाएं व्रत से कुछ दिन पहले से ही तैयारियों में लग जाती हैं, वहीं घर के बच्चे भी इस त्यौहार का बेसब्री से इन्तजार करते हैं। लेकिन इनके अलावा भोजपुरी सिनेमा को भी छठ पूजा का इन्तजार रहता है। 

इस बार छठ पूजा 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। 11 को नहाय खाए के बाद 13 को पहला अर्घ्य होगा और फिर 14 नवंबर की सुबह सूर्य देव को दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पूजा के करीब आते ही भोजपुरी कलाकार छठ मैया को समर्पित गीत लेकर आते हैं। और आपको जानकार हैरानी होगी कि ये गीत इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं और कुछ ही घंटों में लाखों लोगों द्वारा देखे और सुने जाते हैं।

हाल ही में भोजपुरी जगत की दो फेमस कलाकार काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे छठ पूजा के मौके पर विशेष गीत लेकर आई हैं। काजल राघवानी ने 'पेन्हीं ना बलम जी पियरिया' गीत गाया है। यह गीत यूट्यूब पर पिंक म्यूजिक के चैनल द्वारा अपलोड किया गया है। इस गीत का म्यूजिक दीपक ठाकुर और शिशिर पांडेय ने दिया है। सुनें यह सुरीला गीत:

काजल राघवानी के इस गीत के आने के कुछ ही दिनों बाद भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे ने भी सुरों को छेड़ते हुए छठ मैया के नाम एक गीत गाया है। ‘चले के बाटे छठी घाट ऐ पिया' नाम से यह गीत एसआरके म्यूजिक द्वारा डाला गया है। इस गीत की गायिका और लेखिका दोनों ही खुद आम्रपाली दुबे हैं। गीत आने के कुछ ही घन्टों में यह वायरल हो गया।

एक दिन के अन्दर 10 लाख और अब इस गीत को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या 20 लाख के करीब पहुँचने वाली है। 

Web Title: Chhath Puja latest bhojpuri song by Amrapali Dubey, Kajal Raghwani on youtube

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे