भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' फैंस के सामने पेश कर दी गई है। देशभक्ति से सराबोर फिल्म में निरहुआ लीड रोल में है। वीर सिपाही बने निरहुआ इस फिल्म में एक तेज तर्रार कमांडो अफसर के रोल में है जिन्हें भारत सरकार द्वारा एक स्पेशल मिशन पर नेपाल भेजा जाता है। डायरेक्टर मनोज नायारण की फिल्म शेर-ए-हिन्दुस्तान कैसी है जानिए यहां-
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है एक जाबांज कमांडो अफसर की है जो नेपाल एक विशेष मिशन पर जाता है। भारत-नेपाल का सदियों पुराना भाई-भाई का रिश्ता जो चीन के दखलअंदाजी से खट्टा होता जा रहा है। ये खास मिशन रॉ के जरिए बनाया जाता है। रॉ को ये इनपुट मिली है कि नेपाल में होने वाले भारतीय विदेशमंत्री के दौरे पर हमला हो सकता है और विदेशमंत्री की जान को खतरा है। ऐसे में निरहुआ इस मिशन पर उतरते हैं।
उन्हें पता चलता है कि दौरे के स्थल से 3.5 किलोमीटर की एरिया में कोई हमलावर घात लगाये बैठा है। निरहुआ की एंट्री यहीं होती है और वह हमलावर को मार गिराते हैं। काफिला लौटते समय भी उनपर बाइक सवार गुंडों का हमला होता है और निरहुआ उन आतंकवादियों से भारतीय विदेशमंत्री की रक्षा करते हैं। इसी दौरान फैंस को जबरस्त एक्शन के साथ देशभक्ति का फ्लेवर कूट-कूट के देखने को मिलेगा। जब वह मिशन पर होता है उसी दौरान के हेलीकॉप्टर के एक्शन सीन बेहद शानदार हैं। फिल्म में हीरोइम की एंट्री भी बहुत स्टाइल में की गई है।
अभिनय
हमेशा की तरह से निरहुआ ने अपने अभिनय की गहरी छाप फैंस के बीच छोड़ी है। कंमाडो के रूप में ये उनके करियर का बेस्ट रोल कहा जा सकता है। हीरोइन नीता जो नेपाल में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता हैं यहां भी अपना हुनर दिखाती हैं। मुख्य खलनायक के रोले में अभिनेता ने अपना पूरी कोशिश की है लेकिन वह एफर्टलेस नहीं लगे हैं। यानी कि हर किसी ने अपने अपने रोल में बेस्ट दिया है।
निर्देशन
फिल्म का निर्देशन काबिले तारीफ है। एक्शन सीन को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पर्दे पर पेश किया गया है। साथ ही फिल्म के लोकेशन और बैकग्राउंड आपको लुभाते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक भी फैंस को पंसद आने वाली है। कह सकते हैं भोजपुरी सिमेना की ये एक खास फिल्म है।