पूरी दुनिया में बज रहा है भोजपुरी का डंका, पूनम दुबे ने कहा-मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल सांसद बन कर जनसेवा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 23, 2022 10:27 PM2022-11-23T22:27:07+5:302022-11-24T10:01:28+5:30

पूनम दुबे जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में भी धमाल मचा सकती हैं। बेहद ही हॉट फोटोशूट करवाया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुआ।

Bhojpuri actress Poonam Dubey said sting ringing all over world, - Manoj Tiwari, Ravi Kishan, Dinesh Lal Yadav doing public servicebecoming MPs | पूरी दुनिया में बज रहा है भोजपुरी का डंका, पूनम दुबे ने कहा-मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल सांसद बन कर जनसेवा में शामिल

हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए फिटनेस काफी जरूरी है।

Highlightsदिनेश लाल यादव के साथ एल्बम में भी काम किया है। हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए फिटनेस काफी जरूरी है।

प्रयागराज की रहनेवाली पूनम दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 70 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। रवि किशन, पवन सिंह,  चिंटू पांडेय ,अरविन्द अकेला कल्लू, रितेश पांडेय सहित अन्य कई कलाकारों के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है।

साथ ही दिनेश लाल यादव के साथ एल्बम में भी काम किया है। यही नहीं पूनम दुबे एक बेहतरीन मॉडल भी है। पूनम दुबे अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं और जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में भी धमाल मचा सकती हैं। हाल ही में पूनम दुबे ने एक बेहद ही हॉट फोटोशूट करवाया था जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुआ।

पूनम दुबे के फोटोज और वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फ़ैल गए, वही खबर यह भी थी की पूनम जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली है जिसके लिए उन्होंने एक खास फोटोशूट करवाया था। पूनम का मानना है की हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए फिटनेस काफी जरूरी है और अपने आप को फिट रखना बहुत जरूरी होता है। 

वही पूनम दुबे ने यह भी बताया की पहले मुंबई में जब हम बताते थे की हम भोजपुरी इंडस्ट्री से है तो लोग उपहास उड़ाते थे, लेकिन अब हमारी इंडस्ट्री इतनी आगे बढ़ गई है की लोग हमे सम्मान दे देखते है। कई बड़े बॉलीवुड के एक्टर भोजपुरी फिल्मो में काम कर चुके है और आगे भी करने वाले है।

वही साउथ के कई बड़े डायरेक्टर भी अब भोजपुरी में फिल्म बना रहे है। पूनम ने आगे यह भी कहा की आज भोजपुरी इतनी सशक्त हुई है की हमारे इंडस्ट्री के मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव सांसद बनाकर जनसेवा कर रहे हैं। और इनकी वजह से भोजपुरी भाषा और मजबूत हुई है और पूरे विश्व में हमारे भाषा को सम्मान मिल रहा है।

Web Title: Bhojpuri actress Poonam Dubey said sting ringing all over world, - Manoj Tiwari, Ravi Kishan, Dinesh Lal Yadav doing public servicebecoming MPs

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे