छोटी उम्र में मराठी फिल्म में किया काम, संयोग से मिली भोजपुरी फिल्म ने बदल दी काजल राघवानी की जिंदगी

By अनिल शर्मा | Published: June 5, 2021 02:52 PM2021-06-05T14:52:24+5:302021-06-05T14:53:59+5:30

काजल ने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। महज 11 साल की उम्र में ही वह मराठी सिनेमा का हिस्सा बनीं इसके बाद वह भोजपुरी सिनेमा में चली आईं।

bhojpuri actress kajal raghwani life cinema khesari lal yadav | छोटी उम्र में मराठी फिल्म में किया काम, संयोग से मिली भोजपुरी फिल्म ने बदल दी काजल राघवानी की जिंदगी

छोटी उम्र में मराठी फिल्म में किया काम, संयोग से मिली भोजपुरी फिल्म ने बदल दी काजल राघवानी की जिंदगी

Highlights काजल ने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थीमहज 11 साल की उम्र में ही वह मराठी सिनेमा का हिस्सा बनीं

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। यह पहचान उनको भोजपुरी सिनेमा से हासिल हुआ। लेकिन कम लोगों को पता होगा कि काजल ने फिल्मी करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। महज 11 साल की उम्र में ही वह मराठी सिनेमा का हिस्सा बनीं इसके बाद वह भोजपुरी सिनेमा में चली आईं। काजल राघवानी का भोजपुरी सिनेमा में आना भी कम दिलचस्प नहीं है।

काजल ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि वे भोजपुरी सिनेमा में संयोग से चली आईं। भोजपुरी फिल्मों में काजल का आने का कोई इरादा नहीं था। भोजपुरी भाषा का ज्ञान न होने के बावजूद वो आज इस इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। इस सवाल पर काजल ने कहा कि वो किसी फोटोशूट के सिलसिले में मुंबई गई थीं जहां उनकी मुलाकात फिल्म निर्माताओं से हुई और उनका चयन हो गया। काजल राघवानी ने साल 2011 में आई फिल्म ‘सुगना’ से उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू किया और इसके बाद वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस बनीं।


रिश्तेदार मारते थे ताना
काजल के मुताबिक उनके रिश्तेदार परिवार को खूब ताने मारते थे लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। और आज वह भोजपुरी सिनेमा की कामयाब एक्ट्रेस बन चुकी हैं। अब तक वह 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। काजल की मानें तो उनके पिता चाहते थे कि उनको टीवी पर देख सकें। काजल की मां ने एक बार बताया था कि काजल ने कहीं से भी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली है। एक्टिंग के गुर उनमें नैचुरली मौजूद थे।


खेसारी लाल संग हिट हुई जोड़ी
भोजपुरी फिल्मों में काजल को काम करते हुए 9 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। भोजपुरी सिनेमा में काजल की जोड़ी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव संग काफी हिट हुई। दोनों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। फैंस भी दोनों के सिरमाथे पर लिया। इस दौरान दोनों को लेकर ये भी अफवाह रही कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली है। हालांकि, इस बात में कोई भी सच्चाई सामने नहीं आई।

Web Title: bhojpuri actress kajal raghwani life cinema khesari lal yadav

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे