अक्षरा सिंह करेंगी ड्रीम क्रूज सिंगापुर में परफॉर्म, पहले प्रियंका चोपड़ा और दलेर मेहंदी के हो चुके हैं कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 20, 2023 02:35 PM2023-03-20T14:35:22+5:302023-03-20T15:32:30+5:30

Bhojpuri actress Akshara Singh will perform in Dream Cruise Singapore | अक्षरा सिंह करेंगी ड्रीम क्रूज सिंगापुर में परफॉर्म, पहले प्रियंका चोपड़ा और दलेर मेहंदी के हो चुके हैं कार्यक्रम

अक्षरा सिंह करेंगी ड्रीम क्रूज सिंगापुर में परफॉर्म, पहले प्रियंका चोपड़ा और दलेर मेहंदी के हो चुके हैं कार्यक्रम

मुंबई: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा, यूट्यूब क्वीन और स्टनिंग सिंगर -एक्टर अक्षरा सिंह ड्रीम क्रूज सिंगापुर पर परफॉर्मकरेंगी। अक्षरा आज एक कंपनी के डीलर्स मीट में इस क्रूज पर परफॉर्म करेंगी। यह क्रूज सिंगापुर से मलेशिया तक का सफर तय करती है। इसमें 3352 यात्री तक सफर करते हैं। इस क्रूज पर परफॉर्म करने वाली अक्षरा सिंह पहली भोजपुरी कलाकार होंगी। उनसे पहले यहाँ प्रियंका चोपड़ा और दलेर मेहंदी भी परफॉर्म कर चुके हैं। अब अक्षरा सिंह भी इस मंच से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। 

अक्षरा सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा के अनुसार अक्षरा इंडस्ट्री की पहली ऐसी महिला कलाकार बन गई  हैं, जिनकी ख्याति भोजपुरी से निकल कर अब वर्ल्ड वाइड हो रही है। इसी क्रम में अक्षरा सिंह के लिए यह क्रूज परफॉर्मेंस भी है। ये भोजपुरी और बिहार के लिए गर्व की बात है कि जिस मंच पर प्रियंका चोपड़ा जैसी दिग्गज अभिनेत्री को परफ़ॉर्म कर चुकी हैं, वहाँ भोजपुरी इंडस्ट्री से पहली बार किसी एक्ट्रेस को बुलाया गया और वो अक्षरा सिंह हैं। 

गौरतलब है कि अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म से लेकर अलबम तक, स्टेज शोज से लेकर सोशल मीडिया तक अक्षरा के करोड़ों फैंस हैं। जो उनकी गायकी और अभिनय के दीवाने हैं। यह अक्षरा सिंह के लगातार निखरती प्रतिभा और मेहनत से संभव हो सका है। हालांकि उनको लेकर अक्सर कंट्रोवर्सी भी होती है, लेकिन अक्षरा का फोकस इन दिनों सिर्फ अपने काम पर ही रहता है। यही वजह है कि वे अपने शेड्यूल में बिजी रहती हैं। और इसी बिजी शेड्यूल में आज वे ड्रीम क्रूज पर परफ़ॉर्म करने सिंगापुर में हैं।

Web Title: Bhojpuri actress Akshara Singh will perform in Dream Cruise Singapore

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे