लाइव न्यूज़ :

लिखकर देती हूं 'लाल सिंह चड्ढा' पटना में गर्दा उड़ाएगी, आमिर खान से बोलीं अक्षरा सिंह तो बिहार के वीडियो क्रिएटर भड़के

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 14:28 IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रचार में व्यस्त हैं। फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है। इसी सिलसिले में आमिर खान ने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को इंटरव्यू दिया था जो काफी चर्चा में बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षरा सिंह ने इन दिनों आमिर खान का इंटरव्यू लेने को लेकर चर्चा में हैंअक्षरा सिंह ने आमिर खान संग इंटरव्यू में निजी जीवन से जुड़े किस्से भी साझा किएअक्षरा सिंह ने आमिर खान को आश्वासन दिया कि पटना में लाल सिंह चड्ढा कामयाब होगी

मुंबईः भोजपुरी अभिनेत्री व सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों आमिर खान का इंटरव्यू लेने को लेकर चर्चा में हैं। आमिर खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा का प्रचार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में अक्षरा सिंह को इंटरव्यू दिया था। इस बातचीत में आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा की कामयाबी का आश्वासन देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं आपको लिखकर देती हूं कि यह फिल्म पटना में गर्दा उड़ाएगी यानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

अक्षरा सिंह के इस आश्वासन के बाद बिहार के वीडियो क्रिएटर राणा दीपू सिंह और आलोक पांडे ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों ही लोगों ने अक्षरा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद के करियर का तो पता ही नहीं है और लाल सिंह चड्ढा के सुपर-डुपर हिट होने की गारंटी दे रही हैं वह भी बिहार में। राणा दीपू सिंह को अपने फेसबुक पेज क्रिएटर बबुआ पर साझा किए एक वीडियो में कहते सुना जा सकता है- जिस तरह से ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का हाल हुआ, जिस तरह से तमाम बॉलीवुड फिल्मों का हाल हो रहा है वैसा ही लाल सिंह चड्ढा का होगा।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FCreatorBabua%2Fvideos%2F838576130448045%2F&show_text=false&width=476&t=0" width="476" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

राणा दीपू आगे कहते हैं- बॉलीवुड वालों ने जब से गुटबाजी करके सुशांत सिंह को मार दिया तब से बॉलीवुड की स्थिति क्या हुआ देख लीजिए। सिर्फ दो फिल्में- भूलभुलेया 2 और सूर्यवंशम चली है। बाकी की फिल्मों का हाल देख लीजिए। वहीं आलोक पांडे ने भी अक्षरा सिंह को टारगेट करते हुए कहा कि जिसका अपने करियर का ठिकाना नहीं वह लाल सिंह चड्ढा के सुपरहिट होने की बात कह रहा है।  

अक्षरा सिंह आमिर खान का इंटरव्यू करने के बाद काफी खुश हैं। आमिर खान संग बातचीत को लेकर अक्षरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह उनके सपने जैसा था। अभिनेत्री ने कहा- उनके सामने बैठकर उनसे बातचीत करना। उन्हें देखकर बड़ी हुई, उनके गानों पर पागल होकर डांस किया।  उनके परफेक्शन से प्यार हो गया। यह मुलाकात बेहद ही खास है। बिल्कुल सपने जैसी है। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह ने आमिर संग डांस का एक वीडियो भी कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर साझा किया था जिसे उनके प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था।

 

टॅग्स :अक्षरा सिंहआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल