लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पी कश्यप ने कोविड-19 के कहर के बावजूद रैंकिंग बंद नहीं करने पर जताई निराशा

By भाषा | Updated: March 21, 2020 08:17 IST

Parupalli Kashyap: दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने बैडमिंटन विश्व महासंघ द्वारा खिलाडडियों की रैंकिंग नहीं रोके जाने पर निराशा जताई है

Open in App
ठळक मुद्देएटीपी ने अपनी रैंकिंग बंद कर दी है, हमें टेनिस से सीख लेनी चाहिए, निराशाजनक: कश्यपओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने का समय 28 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने शुक्रवार को कहा कि वह बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) से काफी निराश हैं क्योंकि उसने अभी तक खिलाड़ियों की रैंकिंग बंद नहीं की है जबकि कोविड-19 महामारी के चलते कई ओलंपिक क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट रद्द हो गये हैं।

कश्यप और उनकी पत्नी साइना नेहवाल ने पहले सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस के कारण कई टूर्नामेंट के रद्द होने से टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वॉलिफिकेशन समय को बढ़ा देना चाहिए।

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन कश्यप ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि क्वॉलिफिकेशन समय को बढ़ाने या इसमें बदलाव के लिये कुछ प्रयास किये जा रहे होंगे। रैंकिंग अभी तक बंद नहीं हुई है। पिछले साल स्विस ओपन के अंक हटा लिये गये हैं। एटीपी ने अपनी रैंकिंग बंद कर दी है। हमें टेनिस से सीख लेनी चाहिए। निराशाजनक। ’’

ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने का समय 28 अप्रैल को समाप्त हो जायेगा और एकल के शीर्ष 16 खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के लिए कट हासिल कर पायेंगे। 

कोरोना के कहर ने खेल जगत को भी प्रभावित किया है और इससे ज्यादातर प्रतियोगिताएं या तो स्थगित हो गई हैं, या फिर रद्द। इस घातक वायरस से दुनिया भर में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

टॅग्स :बैडमिंटनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला