लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: भारत की महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में हारी, पदक की दौड़ से हुई बाहर

By सुमित राय | Updated: August 20, 2018 11:55 IST

इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के बैडमिंटन की महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

जकार्ता, 20 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के बैडमिंटन की महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान से हार का सामना करना पड़ा और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। भारतीय महिलाएं अपने लय को बरकरार नहीं रख पाईं और उन्हें जापान के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत की ओर से सिर्फ पीवी सिंधु ने सिंगल्स मुकाबला जीत हासिल की। भारत को अन्य दो महिला युगल और एक महिला एकल मैच में साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा और इस कारण भारतीय टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

सिंधु ने एकल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को सीधे सेटों में 21-18, 21-19 से मात देकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दी। लेकिन इसके बाद वुमन डबल्स में मुकाबले में जापान की हिरोटा सयाका और युकी फुकुशीमा की जोड़ी ने भारत की एन.सिक्की रेड्डी और अराथी सारा की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-15 और 21-6 से मात देकर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

स्कोर 1-1 से बराबरी पर पहुंचने के बाद भारत की साइना नेहवाल को जापान की नोजामी ओकुहारा को हार का सामना करना पड़ा। ओकुहारा ने नेहवाल को 21-11, 24-23, 21-16 से हराकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दी। इसके बाद डबल्स मुकाबले में जापान की अयाका ताकाहाशी और मिसाकी मात्सुमोतो ने अश्विनी पोनप्पा और सिंधु की भारतीय जोड़ी को हराकर अपनी टीम को 3-1 से जीत दिलाकर  21-13, 21-12 से हराकर जापान को 3-1 से जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया।

टॅग्स :एशियन गेम्सपी वी सिंधुसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला