लाइव न्यूज़ :

दिखने में छोटी लेकिन स्पीड में जबरदस्त है ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में 170 किमी करती है सफर, देखें सभी तस्वीरें

By रजनीश | Updated: May 25, 2020 20:00 IST

साइज भले कम हो लेकिन स्पीड के मामले में यह कार कम नहीं है। कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है। कार का वजन 705 किलोग्राम है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार में सिर्फ चार लोगों के बैठने की जगह है।इसमें 13.82 kwh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है। 

देश-दुनिया में जिस तेजी के साथ इलेक्ट्रिक कारों पर जोर दिया जा रहा है उसको देखते हुए कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कार के बाजार में कदम रखने की तैयारी में हैं। कुछ कंपनियों ने अपनी इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च भी कर दी है। बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों की काफी ज्यादा मांग होगी। 

हाल ही में चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Wuling Hongguang ने अपनी एक छोटी इलेक्ट्रिक कार Mini को प्रदर्शित किया है। जल्द ही इस कार को लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है। 

दिखने में यह कार मारुति के वैगनआर जैसी है लेकिन इसमें दरवाजे सिर्फ तीन ही दिए गए हैं। संभावना है कि जब यह कार भारत के लिए लॉन्च की जाए तो चार दरवाजों के साथ आए। 

माइलेजइस कार में सिर्फ चार लोगों के बैठने की जगह है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 170 किलोमीटर तक का सफर तय करती है। इसमें 13.82 kwh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है। 

पॉवरकार का साइज देखने से ही पता चलता है कि यह ज्यादा पॉवर वाली नहीं होगी। इसमें 27 एचपी की पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इस मोटर से 85 एनएम की टार्क जनरेट होती है। 

स्पीडसाइज भले कम हो लेकिन स्पीड के मामले में यह कार कम नहीं है। कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की है। कार का वजन 705 किलोग्राम है। कंपनी ने कार के पीछे वाली सीट में फोल्डिंग सीट का प्रयोग किया है। पीछे की सीट को फोल्ड करने के बाद इसमें 741 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

 कीमतवहीं जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत करीब छह हजार डॉलर यानी लगभग 4.5 लाख रुपये तक हो सकती है। हाल ही में सरकार ने क्वाड्रीसाइकिल के लिए भी एमिशन नॉर्म्स जारी कर दिए हैं। हो सकता है कि भारत में इस कार को क्वाड्रिसाइकिल सेगमेंट में लॉन्च किया जाए।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें