लाइव न्यूज़ :

खरीदना है इलेक्ट्रिक कार तो कर लीजिये इंतजार, ये गाड़ी एक चार्ज में जाएगी 300 किलोमीटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2019 09:16 IST

कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक नेक्सॉन में जिपट्रॉन टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टेक्नॉलॉजी की मदद से ब्रेकिंग सिस्टम के जरिये बैट्री को चार्ज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा मोटर्स के मुताबिक नेक्सॉन EV में हाई वोल्टेज सिस्टम दिया जाएगा साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध होगा।बैट्री और मोटर पर कंपनी 8 साल की वारंटी देगी।

अधिकांश वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने में लगी हैं और कुछ जो पहले लॉन्च कर चुके हैं अब वो अगले मॉडलों को इलेक्ट्रिक बनाने में लगे हैं। कार और कॉमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी टाटा अपनी कॉम्पैक्ट SUV कार नेक्सॉन का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का कहना है कि वो अगले साल की शुरुआत में नेक्सॉन EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) लॉन्च कर सकती है।

नेक्सॉन EV के कीमत की बात करें तो यह 15 से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक नेक्सॉन में जिपट्रॉन टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस टेक्नॉलॉजी की मदद से ब्रेकिंग सिस्टम के जरिये बैट्री को चार्ज किया जाएगा।

टाटा मोटर्स के मुताबिक नेक्सॉन EV में हाई वोल्टेज सिस्टम दिया जाएगा साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध होगा। बैट्री और मोटर पर कंपनी 8 साल की वारंटी देगी। यह कार IP67 स्टैंडर्ड के साथ आएगी। मतलब कार डस्ट और वाटरप्रूफ होगी। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज पर कार 300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

बताया यह भी जा रहा है कि अगले साल से डेढ़ साल के भीतर टाटा 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें बाजार में पहले से ही उपलब्ध मॉडलों का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया जाएगा। इसमें टिगोर का EV मॉडल और टियागो का EV वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी है। 

टॅग्स :टाटाइलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें