लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर्स एण्ड फार्म इक्विपमेंट ने पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ के साथ किया समझौता

By भाषा | Updated: May 10, 2019 15:36 IST

Open in App

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत आने वाले पेट्रोलियम संरक्षण एवं अनुसंधान संघ (पी.सी.आर.ए.) और ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) ने पूरे देश में संसाधनों के संरक्षण में मदद के लिए सहमति पत्र (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए। टैफे ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

सहमति पत्र के अंतर्गत, ट्रैक्टरों और उपकरणों के बेहतर रख-रखाव और मरम्‍मत के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाने, किसानों को जागरूक करने में टैफे के व्यापक डीलरशिप नेटवर्क को शामिल करके कृषि कार्यशालाओं और मेलों का संयुक्त रूप से संचालन करने की योजना है। इससे कम ईंधन की खपत और संसाधनों के कुशल उपयोग के परिणामस्वरूप, किसानों को उनकी उत्पादकता और लाभ को अधिकतम करने में मदद मिलेगी।

पी.सी.आर.ए. और टैफे के बीच पहली बार किये गये सहयोग के इस सहमति ज्ञापन पर पीसीआरए के कार्यकारी निदेशक आलोक त्रिपाठी और टैफे के अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (उत्पाद रणनीति) टी. आर. केशवन ने हस्ताक्षर किये।

पी.सी.आर.ए. तेल पर देश की अत्यधिक निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से पेट्रोलियम संरक्षण के लिए नीतियों और रणनीतियों के बारे में भारत सरकार को सलाह एवं प्रस्ताव देने के मामले में सक्रिय भूमिका निभाता है। टैफे 1,50,000 से अधिक ट्रैक्टरों की वार्षिक बिक्री के साथ संख्या के आधार पर दुनिया की तीसरी और भारत की सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें