लाइव न्यूज़ :

रॉयल एनफील्ड ने बनाया चलता-फिरता दो मंजिला शोरूम, सभी बाइक्स हैं उपलब्ध

By रजनीश | Updated: May 24, 2020 12:37 IST

रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में जल्द ही कुछ ऐसे मॉडल्स वाली बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है जिनमें ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देथाइलैंड के बाजार में रॉयल एनफील्ड को मुश्किल से चार साल हुए होंगे। कंपनी वहां अपना नेटवर्क बढ़ाने पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में थाईलैंड में रॉयल एनफील्ड के 9 डीलरशिप और 6 सर्विस सेंटर मौजूद हैं।

दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal enfield) ने एक नए तरह के डीलरशिप की शुरुआत की है। यह अपने आप में कंपनी की एक अनोखी तरह की डीलरशिप है। ये डीलरशिप एक तरह से चलती फिरती दुकान है। जरूरत पड़ने पर इसे एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है। 

यह कोई छोटी दुकान नहीं बल्कि पूरा दो मंजिला शोरूम है। इसको बनाने के लिए शिपिंग कंटेनर का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल इसकी शुरुआत थाईलैंड में हुई है। भारत में कब तक आएगा रॉयल एनफील्ड का ये चलता फिरता शोरूम, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

रॉयल एनफील्ड थाईलैंड में सभी व्हीकल की बिक्री इस अनोखे डीलरशिप के जरिए कर रही है। थाईलैंड ही एशिया का ऐसा पहला मार्केट है जहां कंपनी ने अपने 650 ट्विंस मॉडल को भी पेश किया है। 

थाइलैंड के बाजार में रॉयल एनफील्ड को मुश्किल से चार साल हुए होंगे। कंपनी वहां अपना नेटवर्क बढ़ाने पर काम कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में थाईलैंड में रॉयल एनफील्ड के 9 डीलरशिप और 6 सर्विस सेंटर मौजूद हैं। कंपनी ने साल 2015 में थाईलैंड में अपना पहला शोरूम खोला था। भारतीय बाजार के लिए मोटरसाइकिल अपग्रेड करेगी रॉयल एनफील्डरॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में जल्द ही कुछ ऐसे मॉडल्स वाली बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है जिनमें ब्लूटूथ और नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। कई अन्य कंपनियां भी अपने बजट रेंज वाली बाइक्स में भी ये फीचर्स दे रही हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मीटियर (Meteor) 350रॉयल एनफील्ड की मीटियर कंपनी की ऐसी पहली बाइक होगी जिसमें ब्लूटूथ और नेविगेशन वाले फीचर्स दिए जा सकते हैं। बता दें कि मीटियर 350 को थंडरबर्ड की जगह रिप्लेस किया जा रहा है। यह बाइक साल के अंत तक लॉन्च की जा सकती है। 

यह बाइक J-प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में दिया जाने वाला 346 cc की क्षमता वाला नया बीएस6 इंजन दिया जा सकता है। जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस नई बाइक का इंजन ब्लैक कलर का हो सकता है। 

इसकी कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है। रॉयल एनफील्ड अपनी बाइक मीटियर को थंडरबर्ड एक्स की तरह ही ब्राइट कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। इनमें येलो और रेड कलर शामिल हैं। 

टॅग्स :रॉयल एनफील्डबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर कपल का जानलेवा स्टंट, बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाया, तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाई, देखें वीडियो

भारतRoyal Enfield 350 सीसी की बाइक 22,000 रुपये हुई सस्ती

कारोबारGST में बदलाव के बाद क्या-क्या महंगा?, देखें पूरी लिस्ट

भारतकर्नाटक में 15 जून तक 'ओला', 'उबर' और 'रैपिडो' की सेवा रहेगी जारी, उच्च न्यायालय ने दी अनुमति

क्राइम अलर्टViral Video: शादी से लौट रही SUV ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछला शख्स; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें