लाइव न्यूज़ :

अगले महीने लॉन्च हो सकती है 7 सीटर रेनॉ ट्रिबर, ये है कीमत और खासियत

By रजनीश | Updated: July 10, 2019 13:25 IST

कार का लुक काफी हद तक एसयूवी जैसा रखा गया है। कार के मिड वेरियंट्स में 14 इंच के स्टील व्हील और टॉप वेरियंट्स में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए जाने की उम्मीद है।

Open in App

रेनॉ ने अपनी कॉम्पैक्ट एमपीवी (मल्टी पर्पज व्हीकल) से पिछले महीने ही पर्दा उठाया था। 7 सीटर वाली यह कार ट्रिबर नाम से लॉन्च होगी। कार अगस्त में भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।

कीमतइस कार की सबसे खास बात इसकी कीमत हो सकती है। फिलहाल इसे 5.3 लाख रुपये के आसपास बेचे जाने की उम्मीद है। यह कार रेनॉ की ही कार क्विड के मॉडिफाइड प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।

रिमूव थर्ड रोछोटी एमपीवी होने के बाद भी कार के केबिन में जगह की कमी नहीं होगी और थर्ड रो की सीट को रिमूव करने का खास फीचर इसे लगेज रखने और अन्य जरूरतों के लिए इसे बेहतर कार बनाता है। क्योंकि थर्ड रो के लगे रहने पर इसमें 84 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जबकि इसे हटा देने पर इसका बूट स्पेस 625 लीटर मिलता है।

कार का लुक काफी हद तक एसयूवी जैसा रखा गया है। कार के मिड वेरियंट्स में 14 इंच के स्टील व्हील और टॉप वेरियंट्स में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए जाने की उम्मीद है।

सेफ्टी फीचर्सकार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें ड्युअल टोन डैशबोर्ड दिया गया है। थर्ड रो के लिए एसी वेंट्स फीचर भी दिया गया है। 4 सब मीटर से छोटी इस कार में ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड वार्निंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। इसका मतलब कि ये फीचर आपको कार के सभी वैरियंट में मिलेंगे। यहां तक की सबसे शुरुआती मॉडल में भी सेफ्टी फीचर मिलेंगे।

इंजनकार में 1.0 लीटर वाला 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। ट्राइबर 5-स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगी।

टॅग्स :रीनॉल्टकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें