लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी स्विफ्ट में पहली बार दिए गए महंगी कारों वाले ये बेहतरीन फीचर्स

By रजनीश | Updated: May 18, 2020 09:55 IST

नई स्विफ्ट में कुछ ऐसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जो अभी तक सिर्फ महंगी कारों में ही दिए जाते रहे हैं। इसमें 'सुजुकी सेफ्टी सपोर्ट' नाम की नई सेफ्टी टेक्नॉलजी दी गई है। इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का दावा है कि सीवीटी गियरबॉक्स के साथ यह कार 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है और 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसका हाइब्रिड वेरियंट 28.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है।नई कार के इंटीरियर में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, डैशबोर्ड के डिजाइन में थोड़ा बदलाव जरूर किया गया है। कार में नई सीट फैब्रिक, नई अपहोल्स्ट्री और नए हेडलाइनर्स दिए गए हैं।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया। फिलहाल इस 2020 सुजुकी स्विफ्ट फेसलिफ्ट को जापान में लॉन्च किया गया है। जापान में इसकी कीमत 15,35,600 जापानी येन है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखें तो इस कार की कीमत करीब 10.88 लाख रुपये है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस कार के अपडेट पर कि भारत में लॉन्च होती है ग्राहकों को क्या कुछ नया देखने को मिलेगा...

नई स्विफ्ट की इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों तरह की डिजाइन में बदलाव देखने को मिले हैं। कार के फीचर में भी बदलाव किए गए हैं और ये नए फीचर भारत में भी लॉन्च होने वाली स्विफ्ट में देखने को मिलेंगे। भारत में नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट साल 2020 के आखिर तक या फिर अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। 

​डिजाइननई स्विफ्ट को देखते ही आपको जो बदलाव दिखेगा वो इसके फ्रंट में हुआ है। नई स्विफ्ट में पुरानी स्विफ्ट से अलग ग्रिल दी गई है। कार की हेडलाइट्स की डिजाइन में भी बदलाव हुए हैं और इसका फ्रंट बंपर पहले से ज्यादा अग्रेसिव लुक वाला है। 

नई स्विफ्ट में नई डिजाइन वाले अलॉय व्हील दिए गए हैं साथ ही कार में दो नए कलर ऑप्शन ऑरेंज और येलो दिए गए हैं। लेकिन शायद ये दोनों नए कलर सिर्फ जापान के लिए हैं। भारत में लॉन्च की जाने वाली नई स्विफ्ट में शायद ये दोनों कलर न दिए जाएं। 

इंटीरियरनई कार के इंटीरियर में कोई ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, डैशबोर्ड के डिजाइन में थोड़ा बदलाव जरूर किया गया है। कार में नई सीट फैब्रिक, नई अपहोल्स्ट्री और नए हेडलाइनर्स दिए गए हैं। कार के इंस्ट्रूमेंट कंसोल को भी मल्टी-कलर एमआईडी (मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले) के साथ अपडेट किया गया है। 

​सेफ्टी फीचर्सनई स्विफ्ट में 'सुजुकी सेफ्टी सपोर्ट' नाम की नई सेफ्टी टेक्नॉलजी दी गई है। इसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और लेन कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इनमें से कुछ सेफ्टी फीचर्स ऐसे हैं जो अभी तक अधिकतर महंगी कारों में ही दिए जाते रहे हैं। नई स्विफ्ट में ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और ऑटोमेटिक हेडलैम्प्स भी दिए गए हैं।

नई स्विफ्ट जापान में हाइब्रिड और माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन में उपलब्ध है। कार के इंजन में बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 1.2 लीटर ड्यूल-जेट पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 98 bhp की पावर और 118Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 

माइलेजकंपनी का दावा है कि सीवीटी गियरबॉक्स के साथ यह कार 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करती है और 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसका हाइब्रिड वेरियंट 28.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है।

भारत में आने वाली स्विफ्ट फेसलिफ्ट में नया 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है। यह इंजन हाल में लॉन्च हुई नई डिजायर में भी दिया गया है। मारुति स्विफ्ट के मौजूदा इंजन के मुकाबले नए इंजन का पावर 7hp ज्यादा होगा और इसके साथ ही माइलेज भी मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगा।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें