लाइव न्यूज़ :

नये नियम के बाद अब तक का सबसे महंगा 10 लाख रुपये का चालान, जानिये क्या है इस कार में खास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2019 10:49 IST

जिस कार पर जुर्माना लगा है वह सुपरकार मात्र 4.3 सेकंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

Open in App
ठळक मुद्देजिस पोर्शे 911 कार पर जुर्माना लगा है उसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। कार की टॉप स्पीड 302 किलोमीटर प्रति घंटा है।

अहमदाबाद पुलिस ने एक कार पर इतना जुर्माना लगाया कि उतने में एक नई कार आ जाए।  हालांकि जिस कार पर जुर्माना लगा है वह एक सुपरकार है। इस सुपरकार पर 9.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने रूटीन चेक के दौरान पाया कि पोर्शे (Porsche) 911 कार मालिक के पास न तो गाड़ी से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं और न ही कार में नंबर प्लेट है।

जुर्माने की रकम अहमदाबाद रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस से जारी की गई है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर तेजस पटेल ने बताया कि सिल्वर रंग की कार को जांच के दौरान जब पकड़ा गया और कागज मांगे गये तो उनके पास कोई भी जरूरी कागज नहीं थे। 

जिस पोर्शे 911 कार पर जुर्माना लगा है उसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। इस पोर्शे 911 S मॉडल में 3.8 लीटर का फ्लैट 6 इंजन दिया गया है। इस कार में इंजन पीछे की तरफ दिया गया है। कार की टॉप स्पीड 302 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक खासियत यह भी है कि यह कार 4.3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

मिली जानकारी के मुताबिक कार मालिक ने जुर्माने की राशि जमा कर दी है और अपनी कार वापस ले गया। कहा यह भी जा रहा है कि नया ट्रैफिक नियम लागू होने के बाद यह अब तक का सबसे महंगा चालान है।

टॅग्स :ट्रैफिक नियमअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

क्रिकेटIND vs NZ T20 WC26 Final: फैंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बताया 'पनौती', T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शिफ्ट करने की मांग की

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें