लाइव न्यूज़ :

ये है देश की सबसे सुरक्षित सेडान कार, मिली 5-स्टार रेटिंग

By रजनीश | Updated: April 1, 2020 15:32 IST

होंडा की सिटी कार पर ASEAN NCAP का यह तीसरा टेस्ट है। होंडा सिटी कार पर पहली बार यह टेस्ट 2012 में और दूसरी बार 2014 में किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यू जेनरेशन होंडा सिटी सेडान को इस क्रैश टेस्ट में 86.54 प्वाइंट्स मिले हैं। यही वजह है कि इस कार को ASEAN NCAP की 5-स्टार रेटिंग मिली है। एनसीएपी ने जिस होंडा सिटी कार का क्रैश टेस्ट किया है उसका प्रॉडक्शन थाईलैंड में किया गया है।

कार निर्माता कंपनी होंडा की नई 2020 होंडा सिटी को आसियान एनसीएपी (ASEAN NCAP) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के लिए न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम(NCAP) ने हाल ही में लॉन्च हुई होंडा सिटी कार पर परीक्षण किया है। 

होंडा की सिटी कार पर ASEAN NCAP का यह तीसरा टेस्ट है। होंडा सिटी कार पर पहली बार यह टेस्ट 2012 में और दूसरी बार 2014 में किया गया था। न्यू जेनरेशन होंडा सिटी सेडान को इस क्रैश टेस्ट में 86.54 प्वाइंट्स मिले हैं। यही वजह है कि इस कार को ASEAN NCAP की 5-स्टार रेटिंग मिली है। 

होंडा सिटी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन श्रेणी में 44.83 प्वाइंट्स, चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 22.82 पॉइंट्स और सेफ्टी असिस्ट टेक्नोलॉजी के लिए 18.89 पॉइंट्स मिले हैं। न्यू जेनरेशन होंडा सिटी कार जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। 

एनसीएपी ने जिस होंडा सिटी कार का क्रैश टेस्ट किया है उसका प्रॉडक्शन थाईलैंड में किया गया है। नई होंडा सिटी सेडान में चार एयरबैग्स, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे। मौजूदा होंडा सिटी के एक वेरिएंट में एक इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह टेक्नॉलॉजी थाईलैंड में बिकने वाले मॉडल में स्टैंडर्ड या वैकल्पिक फिटमेंट के रूप में मिलती है।

आसियान एनसीएपी के अध्यक्ष, डॉ. सिटि जहराह इशहाक ने कहा, मुझे इस बात की भी खुशी है कि आसियान एनसीएपी मौजूदा सुरक्षा सहायता तकनीकों का आकलन कर रहा है, ये सभी जल्द ही लॉन्च होने वाले वेरिएंट में उपलब्ध होंगी।

इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल के बारे में बताते हुए इशहाक ने कहा कि होंडा ने इस कार में एक इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल टेक्नोलॉजी को भी शामिल है, जो किसी भी अचानक हुए टक्कर के प्रभाव को कम कर ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। 

2012 में आसियान एनसीएपी के पहले चरण के मूल्यांकन के दौरान, होंडा सिटी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 16.00 प्वाइंट्स में 15.44 प्वाइंट्स मिले थे। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन श्रेणी के लिए 81 फीसदी अनुपालन के साथ 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग दी गई थी। 

टॅग्स :होंडा सिटीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें