लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल से बहुत सस्ती है इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर चलेगी 350 किलोमीटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 17:26 IST

कार की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार को चलाना पेट्रोल कार के मुकाबले कम है। बाजार में एमजी की कार से पहले ह्युंडई की इलेक्ट्रिक कार मौजूद है। जल्द ही टाटा की भी इलेक्ट्रिक कार आने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देएमजी की इस कार का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद ह्युंडई की इलेक्ट्रिक कार कोना से होगा।पेट्रोल कार को चलाने का खर्च 7 रुपये प्रति लीटर है वहीं इलेक्ट्रिक कार को चलाने का खर्च 1 रुपये प्रति किलोमीटर है।

इलेक्ट्रिक कारों का चलन भारत में धीरे-धीरे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे भी मान सकते हैं कि इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में कई कंपनियों के आने से अब इलेक्ट्रिक कारों के सस्ते होने की भी उम्मीद है। अब एमजी (मॉरिस गैरेज) ने भी अपनी इलेक्ट्रिक कार ZS EV से पर्दा उठा दिया है। इस कार को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने लॉन्च किया।

अभी जब पेट्रोल-डीजल कार की चर्चा होती है तो पहला सवाल उसके एवरेज को लेकर होता है लेकिन इलेक्ट्रिक कारों के आने से पहला सवाल होता है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज में कितना रेंज (दूरी) देती है। एमजी की इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 350 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कंपनी की यह कार अपने शुरुआती चरण में 5 शहरों में लॉन्च की जाएगी।

शुरुआत में यह कार दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में लॉन्च की जाएगी। इन शहरों में सफलता मिलने के बाद कार को अन्य शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के एमडी राजीव छाबा के मुताबिक अगले 2-3 सालों में एमजी का प्लान छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने का भी है।

कार की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक कार को चलाना पेट्रोल कार के मुकाबले कम है। पेट्रोल कार को चलाने का खर्च 7 रुपये प्रति लीटर है वहीं इलेक्ट्रिक कार को चलाने का खर्च 1 रुपये प्रति किलोमीटर है।

एमजी की इस कार का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद ह्युंडई की इलेक्ट्रिक कार कोना से होगा। हालांकि ह्युंडई की कार कोना एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 452 किलोमीटर चलती है।

टॅग्स :एमजी मोटरइलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारजीएसटी दर बदलावः वाहनों कीमतों में 48.50 हजार से लेकर 4.48 लाख रुपये की कटौती, किआ, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, टीवीएस की घोषणा

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें