लाइव न्यूज़ :

Mercedes-Benz C-class फेसलिफ्ट 20 सितंबर को होगी भारत में लॉन्च

By सुवासित दत्त | Updated: August 30, 2018 15:44 IST

कार की कीमत 41 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

Open in App

मशहूर लग्ज़री कार कंपनी मर्सिडीज़ बेंज अपनी नई पेशकश के साथ तैयार है। 20 सितंबर को कंपनी भारत में Mercedes-Benz C-class फेसलिफ्ट को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने जा रही है। इस कार को इसी साल जेनेवा मोटर शो में शोकेस किया गया था।

कार की बाहरी बनावट C-Class के मौजूदा मॉडल की तरह ही होगी। कार के बंपर और एलॉय व्हील में मामूली बदलाव किया गया है। Mercedes-Benz C-class फेसलिफ्ट में ऑल-एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स लगाए गए हैं। कार में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एक 10-5-इंच हाई-रिजॉल्यूशन स्क्रीन के साथ COMAND इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।

Mercedes-Benz C-class फेसलिफ्ट के इंजन को अपडेट किया गया है। कार में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन की जगह नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया गया है। ये इंजन 184hp पावर और 280Nm टॉर्क देगा। कार के डीज़ल वर्जन में नया 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन लगा होगा। इस इंजन को दो तरह से ट्यून किया गया है।

Mercedes-Benz C-class फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 2 लाख रुपये ज्यादा हो सकती है। कार की कीमत 41 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

 

टॅग्स :मर्सिडीज बेंजलग्ज़री कारकारनई कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें