लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki ने WagonR के दो नए CNG एडिशन किए पेश, जानें क्या है कीमत

By भाषा | Updated: March 8, 2019 17:03 IST

कंपनी ने एक बयान में कहा कि फैक्ट्री से ही सीएनजी किट लगी हुई वैगनआर एस एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) संस्करण में उपलब्ध होगी। कंपनी ने दावा किया कि ये सीएनजी संस्करण 33.54 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की सबसे बेहतर माइलेज देगी।

Open in App

मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में पेश हैचबैक वैगनआर के दो नये सीएनजी संस्करण बुधवार को पेश किये। इनकी शोरूम कीमत 4.84 लाख रुपये और 4.89 लाख रुपये (एक्स- शोरूम) है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि फैक्ट्री से ही सीएनजी किट लगी हुई वैगनआर एस एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) संस्करण में उपलब्ध होगी। कंपनी ने दावा किया कि ये सीएनजी संस्करण 33.54 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की सबसे बेहतर माइलेज देगी।

कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (बिक्री एवं विपणन) आर.एस.कलसी ने कहा, ‘‘वैगनआर एस-सीएनजी उपभोक्ताओं को पुरानी सीएनजी वैगनआर की तुलना में ईंधन की 26 प्रतिशत अधिक बचत देगी। इसमें बेहतर प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है और यह विश्वसनीय और पर्यावरण के अनुकूल है।’’

maruti-suzuki-wagonr-s-cng

इन दोनों संस्करणों की पेशकश दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, मुंबई, पुणे तथा आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उन हिस्सों में की जाएगी जहां सीएनजी की बुनियादी संरचना उपलब्ध है।

कंपनी इस समय अपने सात मॉडलों ऑल्टो800, ऑल्टो के10, वैगनआर, सेलेरियो, ईको, सुपर कैरी और टूर एस में कंपनी फिटेड सीएनजी की पेशकश करती है। कंपनी अब तक उसके कारखाने से ही सीएनजी किट लगे पांच लाख से अधिक वाहन बेच चुकी है। 

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें