लाइव न्यूज़ :

अब मध्यमवर्गीय परिवार की चहेती कार अल्टो में होगा जबरदस्त बदलाव, ये है मेकओवर प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2019 16:33 IST

अल्टो कार ने मारूती 800 को रिप्लेस कर बाजार में अपनी जगह बनाई थी..

Open in App

मध्यमवर्गीय भारतीय परिवारों की सबसे पॉपुलर कारों में से एक मारूती अल्टो अपना नया लुक दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मारूती सुजुकी कंपनी अब अपने अल्टो कार में बीएस6 इंजन लगा रही है। कार के सेफ्टी फीचर्स, इंटीरियर और एक्सटीरियर लुक में बदलाव देखने के लिए मिलेगा।

टीओआई के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों के अनुसार नए लुक और फीचर वाली अल्टो बाजार में इस साल के आखिर तक आ जाएगी।

साल 2000 में लॉन्च की गई अल्टो कार बीते 14 सालों से देश की बेस्ट सेलिंग कार है। इस कार ने मारूती 800 को रिप्लेस किया था। मारूती के एमडी केनिची अयुकावा ने कहा कि वर्तमान में जो अल्टो चल रही है वह अब पुरानी हो गई है, अब इसे अपग्रेड करने की जरूरत है। 

अल्टो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इस कार में ओरिजिनल 800सीसी और 1000सीसी(के10) इंजन का विकल्प है, जिसे ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। 

कार कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि कॉम्पटीशन को देखते हुए अल्टो की डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा क्योंकि हैचबैक सेगमेंट में रिनाल्ट की क्विड को अल्टो सीधा टक्कर दे रही है। 

अगर सिक्योरिटी की बात करें तो अल्टो की नई कार ज्यादा सुरक्षित होगी। हालांकि आने वाली नई अल्टो की कीमत का अंदाजा अभी नहीं लग सका है।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने बीते साल 2156 लाख अल्टो बेची थीं वहीं 2017 में इस मॉडल की 2157 लाख यूनिट बिकी थीं।

टॅग्स :कारमारुति सुजुकी ऑल्टो K10
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें