लाइव न्यूज़ :

देश की पहली सबसे सुरक्षित कार बनी महिंद्रा XUV300, मिलते हैं ये स्पेशल फीचर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2020 06:59 IST

देश में सिर्फ तीन कार हैं जिन्हें 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। इनमें टाटा नेक्सन पहली कार थी, जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली थी, उसके बाद टाटा अल्ट्रोज हैचबैक 5-स्टार रेटिंग पाने वाली दूसरी कार बनी।

Open in App
ठळक मुद्दे इससे पहले तक टाटा की नेक्सॉन और अल्ट्रॉज दोनों ही कार सेफ्टी के मामले में एक समान थीं। इन दोनों ही कारों को अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रॉटक्शन के लिए 5 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रॉटेक्शन के लिए 3-स्टार रेटिंग मिली थी।G-NCAP ने टेस्टिंग के दौरान कार के इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन को भी टेस्ट किया था। इन दोनों टेस्ट्स ने अवार्ड पाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है।

देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवीकार XUV300 को देश की सबसे सुरक्षित कार (Safer Choice Award) का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड पाने वाली महिंद्रा XUV300 देश की पहली एसयूवी बन गई है। यह कार महिंद्रा की अकेली कार है जिसे ग्लोबल एनसीएपी (Global NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

अडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंगमहिंद्रा XUV300 कार पिछले साल 14 फरवरी को लॉन्च की गई थी। हाल ही में Mahindra XUV300 को अडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। अन्य कारों के मुकाबले चाइल्ड और अडल्ट सेफ्टी के मामले में सबसे ज्यादा रेटिंग 4 स्टार पाने वाली यह पहली कार है। इससे पहले तक टाटा की नेक्सॉन और अल्ट्रॉज दोनों ही कार सेफ्टी के मामले में एक समान थीं। इन दोनों ही कारों को अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रॉटक्शन के लिए 5 स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रॉटेक्शन के लिए 3-स्टार रेटिंग मिली थी।

ESC और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन टेस्टG-NCAP ने टेस्टिंग के दौरान कार के इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन को भी टेस्ट किया था। इन दोनों टेस्ट्स ने अवार्ड पाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है। ग्लोबल NCAP सेफर च्वाइस अवार्ड्स का एलान सबसे पहले 2018 के ऑटो एक्सपो में किया गया था।

यह अवार्ड केवल उन्ही कारों को मिलता है, जिन्हें चाइल्ड ऑक्यूपेंट रेटिंग में 4-स्टार मिले हों। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिबिलिटी कंट्रोल यानी ESC का फीचर सभी वैरियंट्स में मौजूद हो। इसके अलावा मॉडल न्यूनतम पेडेस्ट्रियन नॉर्म्स (पैदल चलने वालों के सुरक्षा के लिहाज) का पालन करता हो। देश में इन दिनों केवल तीन ही कारें हैं जिन्हें 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।

देश में सिर्फ तीन कार हैं जिन्हें 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है। इनमें टाटा नेक्सन पहली कार थी, जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली थी, उसके बाद टाटा अल्ट्रोज हैचबैक 5-स्टार रेटिंग पाने वाली दूसरी कार बनी। वहीं महिंद्रा XUV300 को यह रेटिंग मिली। लेकिन खास बात यह है कि सेफर च्वाइस अवार्ड्स पाने वाली यह देश की पहली कार है।

टॅग्स :महिंद्राएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें