लाइव न्यूज़ :

सेल्टॉस की तरह तहलका मचाएगी किया सोनेट कार, मारुति, ह्युंडई की इन कारों से है कड़ी टक्कर

By रजनीश | Updated: April 27, 2020 10:28 IST

किया सेल्टॉस और एमपीवी कार्निवाल की सफलता के बाद अब कंपनी सब फोर मीटर वाली एसयूवी सेगमेंट में कदम बढ़ाने की तैयारी में है। तो किया कि ये नई कार दीवाली में देखने को मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकिया का पहला का टारगेट पहले सालभर के भीतर ही इस कार की कम से कम 70 हजार यूनिट बेचने का है। स कार का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा XUV300 और ह्युंडई वेन्यू जैसी कारों से होगा। 

साउथ कोरियिन कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी किया सोनेट (Sonet) को साल 2020 के में दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है। इस कार को कंपनी ने साल 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया था। 

पहले इस कार को अगस्त में लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना संकट के चलते अब इसकी लॉन्चिंग को महीने- 2 महीने बढ़ाया जा सकता है। हालांकि भारत में लॉन्च होने पर यह किया कंपनी की सबसे सस्ती कार हो सकती है। 

इंडियन ऑटो वेबसाइट के मुताबिक किया सोनेट एसयूवी 3 इंजन ऑप्शन में आएगी। 1-लीटर पंट्रोल इंजन, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन। कार का 1.0 लीटर इंजन 118bhp की पावर, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 82bhp की पावर और 1.5 लीटर डीजल इंजन 99bhp की पावर जेनरेट करेगा।

किया का पहला का टारगेट पहले सालभर के भीतर ही इस कार की कम से कम 70 हजार यूनिट बेचने का है। किआ सॉनेट को ह्युंडई वेन्यू वाले प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इस कार का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा XUV300 और ह्युंडई वेन्यू जैसी कारों से होगा। 

बात करें कीमत की तो इसकी कीमत 7 लाख से 11 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। सेल्टॉस की तरह किआ की यह नई एसयूवी भी फीचर लोडेड होगी। कार में बॉस के साउंड सिस्टम के साथ ही टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। एसयूवी UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी से लैस होगी। 

टॅग्स :किया मोटर्स कारपोरेशनएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें