लाइव न्यूज़ :

किया की नई कार पिकांटो नए लुक के साथ लॉन्च होने को तैयार, किए गए ये बड़े बदलाव

By रजनीश | Updated: May 5, 2020 10:34 IST

किया पिकांटो अभी बिकने वाली ग्रैंड आई 10 नियोस से छोटी है। यह कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है। हालांकि किया मोटर्स ने इस कार को 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में किया कंपनी की दो कारें मौजूद हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में सेल्टॉस और एमपीवी कैटेगरी की कार कार्निवाल।किया कंपनी का फोकस फिलहाल एसयूवी और एमपीवी पर है। किया सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट लाने की भी तैयारी कर रही है।  

कार निर्माता कंपनी किया मोटर्स (Kia Motors) ने भारतीय बाजार में सेल्टोस लॉन्च कर अपनी पहचान चुकी है। अब यह कंपनी कार किया पिकांटो (Picanto) को नए अपडेट के साथ बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। 

नई कार की तस्वीरें और डिटेल भी सामने आए हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि इस कार के फ्रंट में काफी बदलाव किया गया है। कार के अपडेटेड वर्जन में नए डिजाइन की हेडलाइट, नई टाइगर नोज ग्रिल, नए एयर इंटेक्स, नई फॉग लाइट्स और अग्रेसिव फ्रंट बंपर शामिल हैं। 

बात करें कार के रियर की तो टेल लाइट यूनिट्स में नए एलईडी एलिमेंट्स, नया बंपर और नया एग्जॉस्ट लेआउट दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें किया पिकांटो, ह्यूंदै आई 10 के इंटरनेशनल वर्जन वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

किया पिकांटो अभी बिकने वाली ग्रैंड आई 10 नियोस से छोटी है। यह कार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है। हालांकि किया मोटर्स ने इस कार को 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था। हालांकि भारत में इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

एसयूवी और एमपीवी पर फोकसभारत में किया कंपनी की दो कारें मौजूद हैं। कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में सेल्टॉस और एमपीवी कैटेगरी की कार कार्निवाल। किया कंपनी का फोकस फिलहाल एसयूवी और एमपीवी पर है। किया सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट लाने की भी तैयारी कर रही है।  

किया पिकांटो फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें 67 एचपी पावर वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, 83 एचपी पावर वाला 1.25-लीटर पेट्रोल और 99 एचपी पावर वाला 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यानी किया पिकांटो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध है।

टॅग्स :किया मोटर्स कारपोरेशनकिया सोरेंटो एसयूवीएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें